मंदिर को अतिक्रमण बताते हुए रेलवे ने भगवान भेजा नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

Hanuman mantra , Chalisa Benefits

रांची, डेस्क रिपोर्ट | झारखंड के धनबाद में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां मंदिर को अतिक्रमण बताते हुए भारतीय रेलवे ने भगवान हनुमान को नोटिस भेजा है जिसमें उन्होंने 10 दिन के भीतर मंदिर हटाकर रेलवे की जमीन खाली करने का निर्देश दिया है। एक ओर भारत आस्था का देश है जहां सभी देवी, देवताओं का वास होता है। यहां पूरब में अरुणाचल प्रदेश से लेकर पश्चिम की द्वारका तक, उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण के कन्याकुमारी तक हर कोने में देवी देवताओं का वास होता है। कहते हैं यहां भगवान स्वयं वास करते हैं और अपने भक्तों की रक्षा करते है। सभी की इच्छाओं को पूरा भी करते हैं साथ ही, उनके कष्टों का निवारण भी करते हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसे कानून का नाम देकर आडे हाथ लेते हैं, तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला जिसके लिए इंडियन रेलवे ने भगवान को ही कटघरे में खड़ा करने का निर्णय कर लिया।

यह भी देखें – World sight day : अपनी आंखों का रखें ध्यान, विश्व दृष्टि दिवस पर लें नेत्रदान का संकल्प

दरअसल, कोयले की राजधानी धनबाद में रेलवे की जमीन पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। लोगों ने रेलवे की जमीन के साथ-साथ रेलवे ट्रैक पर भी कब्जा जमाए हुए हैं। जहां बैंक मोड़ ऑफिस जाने वाले मार्ग पर रेलवे की जमीन पर प्राण रक्षक हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित कर यहां एक मंदिर का निर्माण किया गया है। इस मंदिर में आने-जाने वाले मंदिर में दर्शन करते हैं साथ ही लोगों की भीड़ भी देखी जाती है। जिसे लेकर इन दिनों रेलवे, नगर निगम अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रहा है। जिसके तहत नगर निगम प्रशासन बुलडोजर चलाकर अवैध दुकानों, घरों को नष्ट किया जा रहा है साथ ही अवैध रूप से कब्जा किए गए आवासों को सील भी किया जा रहा है और घरो में नोटिस चिपकाने के साथ मंदिरों में भी नोटिस चिपका रही है।

indian railway irctc

यह भी देखें – MP Weather : मौसम में बदलाव, कुछ जिलों में बारिश – बिजली गिरने का अलर्ट, देखें IMD का पूर्वानुमान

रेलवे के द्वारक बेकारबांध कॉलनी में हनुमान मंदिर में रेलवे की ओर से एक नोटिस चिपकाई गई है। जिसमें लिखा गया है कि आपने अवैध रूप से रेलवे भूमि पर कब्जा कर लिया है जो कि कानून एक अपराध है। अगर 10 दिन के अंदर यह जगह खाली नहीं की गई तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नोटिस की आखिरी लाइन में यह भी लिखा गया है कि इसे बहुत जरूरी समझें।

यह भी देखें – कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा पोस्टल बोनस, PLB सहित Ex-Gratia का लाभ, आदेश जारी, खाते में बढ़ेगी राशि

जिसके बाद स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर काफी आक्रोश देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, हमारी सात पीढ़ी ने मंदिर में हनुमान जी की पूजा अर्चना में बिताई है। साल 1931 से हम सभी यहां रह रहे हैं। अब मंदिर को हटाने के लिए रेलवे दबाव बना रही है। अब इसका क्या नतीजा सामने आएगा ये तो वक्त ही बताएगा।

यह भी देखें – सहारा इंडिया के मैनेजर पर FIR करने के कोर्ट के निर्देश, महिला निवेशक के फिक्स डिपाजिट स्कीम का पैसा देने से किया था मना 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews