भाई की शादी में जाना चाहती थी महिला, गुस्साए बेटे ने की हत्या, चाकू से किए 80 से ज्यादा वार

indore

Son brutally murdered his mother : राजस्थान के भीलवाड़ा में मामूली बात पर अपनी मां की बेरहमी से हत्या करने के आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। ये इतनी सनसनीखेज वारदात है कि जिसने भी इसके बारे में सुना, वो हतप्रभ रह गया। बेटे को मां का मामा के घर जाना इतना नागवार गुजर कि वो हैवानियत पर उतर आया।

पुर कस्बे के विश्नोई मोहल्ले  में रहने वाली 55 साल की मंजू अपने भाई की शादी में मायके जाना चाहती थी। लेकिन उसका 29 साल का बेटा सुनील मां को जाने से रोक रहा था। मगर मंजू ने बेटे की बात नहीं मानी और वो मायके जाने के लिए तैयार हो गई। बस इतनी सी बात पर सुनील को इतना गुस्सा आया कि उसने अपनी मां पर चाकू से वार कर दिया। आरोपी इतना बौखलाया था कि उसने 80 से ज्यादा बार चाकू से वार कर दिए। इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

जब ये वारदात हुई तब मंजू का पति शंकरलाल विश्नोई बाजार गया हुआ था और उसकी सास घर के बाहर ही बैठी थी। कुछ देर बाद जब उन्हें घटना की जानकारी लगी तो सबके होश उड़ गए। सुनील ने अपनी मां पर इतनी बेदर्दी से वार किए कि उसका पूरा शरीर छलनी कर डाला। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। ये मामला सामने आने के बाद से इलाके में हड़कंप है। कोई भी समझ नहीं पा रहा है कि आखिर ज़रा सी बात पर एक बेटा ही अपनी मां के साथ इतनी नृशंस वारदात कैसे कर सकता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews