सरकार मुफ्त में दे रही उन्नत किस्म का बीज, किसान ऐसे उठा सकते हैं योजना का लाभ

सरकार मुफ्त में दे रही उन्नत किस्म का बीज, किसान ऐसे उठा सकते हैं योजना का लाभ

Free Crop Seeds : फसल की बुवाई के लिए किसानों की अच्छी किस्म का बीज चाहिए होता है जिसके लिए उन्हें मोटी रकम भी चुकानी पड़ती है लेकिन राजस्थान सरकार ने किसानों के लिए इसे आसान कर दिया है। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार “मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना” (Mukhyamantri Beej Swavalamban Yojana) के तहत किसानों को उन्नत किस्म का बीज मुफ्त में उपलब्ध करा रही है, जिसके चलते किसानों का ना सिर्फ पैसा बच रहा है बल्कि उनकी फसल की पैदावार भी अच्छी हो रही है।

मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना

किसान ये अच्छी तरह से जानते हैं कि अच्छी फसल और उसके बंपर उत्पादन के लिए उन्नत किस्म के बीज महत्वपूर्ण होते हैं जिससे उसकी आय बढ़ती है, लेकिन छोटे किसानों के लिए उन्नत किस्म के बीज लेना मुश्किल होता है क्यों कि वे बहुत महंगे होते हैं, उनकी इसी परेशानी को समझते हुए राजस्थान सरकार ने “मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना” चला रखी है।

उन्नत किस्म के बीज मुफ्त में उपब्ध कराये जाते हैं 

“मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना” (Chief Ministers Beej Swavalamban Yojana) में किसानों को बीज उत्पादन के लिए कृषि विभाग द्वारा उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराए जाते हैं साथ ही किसानों को इस बात के लिए प्रेरित किया जाता है कि वो अपने उपयोग के लिए बीज उत्पादन करे । राज्य में इस योजना के लागू होने से फसल की बुवाई के समय उन्नत बीज उपलब्ध नहीं होने की समस्या भी हमेशा के लिए दूर हो गई है।

किसानों की आय में हो रही वृद्धि 

आपको बात दें कि राजस्थान में “मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना” के तहत सभी जिलों में किसानों को गेहूं, जौ, चना, ज्वार, सोयाबीन, मूंगफली, मूंग और उड़द सहित अन्य फसलों के बीज मुफ्त में दिए जाते हैं। इन बीजों का प्रयोग कर किसान की फसल की बंपर पैदावार हो रही है और उनकी आय में वृद्धि हो रही है ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews