Rajasthan Weather : बुधवार से फिर बदलेगा मौसम, आज इन जिलों में बादल-बारिश का येलो अलर्ट, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

आंधी और बारिश का मौसम सोमवार और मंगलवार तक जारी रहने की संभावना है। इसके बाद बुधवार 14 मई से प्रदेश में एक बार फिर गर्मी का दौर शुरु होगा और तापमान में इजाफा होने लगेगा।
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों मेघगर्जन के साथ आंधी व हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है।13 मई को भी कहीं कहीं बूंदाबांदी होने का अनुमान है। 14 मई से हीटवेव का दूसरा दौर शुरू होगा और तापमान में 3 से 5 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक सोमवार को भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ, झालावाड़, कोटा, राजसमंद, सवाई माधोपुर, उदयपुर और पाली जिले में बादल बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मंगलवार 13 मई को करौली, सवाई माधोपुर, जयपुर, भरतपुर, दौसा और धौलपुर में भी आंधी और बारिश की संभावना है बुधवार से फिर गर्मी का दौर शुरु होने वाला है।

14 मई से बदलेगा मौसम, हीटवेव का नया दौर

13 मई से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों से आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 13 मई को भी कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में 14 मई से अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव का नया दौर शुरू होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में कहां कैसा रहा मौसम

  • राज्य के गंगानगर जिले में धुल भरी आंधी तथा राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
  • सर्वाधिक वर्षा नाथद्वारा(राजसमंद) में 46 मिमी. दर्ज की गई ।
  • सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीकानेर में 42.3 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया ।
  • सर्वाधिक न्यूनतम तापमान बीकानेर में 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता औसत मात्रा 38 से 80 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews