
Rajasthan Weather Alert: नए सिस्टम के एक्टिव होने के चलते फिलहाल एक हफ्ते तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। आज 15 जुलाई को 30 जिलों में मध्यम से भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बिजली गिरने चमकने की संभावना है। आगामी 4 से 5 दिनों तक पूर्वी भागों में भी मानसून सक्रिय रहेगा।
राजस्थान में आज इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट
- अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, चूरू, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, नागौर, पाली और गंगानगर में बारिश का येलो अलर्ट ।इन जिलों में तेज बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं ।
- बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर में भारी बारिश का अलर्ट। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
- 16 जुलाई को जालोर, सिरोही, पाली, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौडगढ़, झालावाड़, बारां, बूंदी, कोटा और भीलवाड़ा जिलों में हल्की से मध्यम और कही कहीं तेज बारिश होने की संभावना है।
जानिए पूरे हफ्ते के मौसम का हाल
- राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार , पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है, इसके प्रभाव से दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मेघगर्जना के साथ बारिश की गतिविधियों में वृद्धि के आसार हैं। इस दौरान उदयपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश तो पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के कुछ भागों में भी आने वाले चार-पांच दिनों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।
- 16 जुलाई से पूर्वी राजस्थान और 18 को पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी , जिससे कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं।बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन हल्की मध्यम बारिश और जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी 3-4 दिन मौसम मुख्यतया शुष्क रहने की संभावना है।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

