Rajasthan Weather: 20 जुलाई तक वर्षा, आज 21 जिलों में भारी बारिश-मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के कुछ भागों में भी आने वाले चार-पांच दिनों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।1
Rajasthan weather

Rajasthan Weather Alert Today : दो दिन बाद बंगाल की खाड़ी से एक नया दबाव क्षेत्र बन रहा है, जिससे अगले चार-पांच दिनों तक राजस्थान में मानूसन की गतिविधियों में तेजी आएगी, इसके असर से 17और 18 जुलाई को कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में अति भारी बारिश का अनुमान है।आज 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।इन क्षेत्रों में मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज मंगलवार को अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर और पाली जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है। उदयपुर, सिरोही, राजसमंद, प्रतापगढ, झालावाड़, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़ और बांसवाड़ा में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जालोर, सिरोही, पाली, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौडगढ़, झालावाड़, बारां, बूंदी, कोटा और भीलवाड़ा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश ।

इन संभागों में जारी रहेगा बारिश का दौर

  • राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार , पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है, इसके प्रभाव से दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मेघगर्जना के साथ बारिश की गतिविधियों में वृद्धि के आसार हैं। इस दौरान उदयपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश तो
  • पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के कुछ भागों में भी आने वाले चार-पांच दिनों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।18 जुलाई को कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में मानसून की ट्रफ लाइन जो पहले दक्षिण राजस्थान से होकर गुजर रही थी, अब जैसलमेर और कोटा से होकर गुजर रही है। सोमवार को बंगाल की खाड़ी और दक्षिणी उड़ीसा तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है और 19 जुलाई को एक और नया कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बनने के संकेत है, इस नए तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के अनेक स्थानों पर आगामी 4-5 दिन मानसून ज्यादा सक्रिय रहेगा, जिसके चलते कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews