Rajasthan Weather : आज 15 जिलों में मेघगर्जन-आंधी- बारिश का अलर्ट, जल्द होगी मानसून की एंट्री, पढ़े IMD का लेटेस्ट अपडेट

आज दोपहर बाद उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और जयपुर के कुछ हिस्सों में बारिश होने और 50 से 60 Kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।
Rajasthan Weather

राजस्थान में प्री-मानसून की गतिविधियां तेज हो चली है, जिसके चलते आगामी हफ्ते तक बारिश आंधी का दौर जारी रहने का अनुमान है। आज सोमवार को बीकानेर, अजमेर , जयपुर ,उदयपुर जोधपुर संभाग के 15 जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आंधी बारिश के असर से आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री गिरावट होने तथा हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है।

राज्य में आंधी बारिश की गतिविधियां आगामी दिनों में जारी रहने तथा 20 जून से बारिश की तीव्रता व क्षेत्र में और बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।वही मानसून के  20 से 25 जून के बीच प्रदेश में प्रवेश करने की उम्मीद है।

आज इन जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट

  • चूरू, सीकर, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली और तेज़ अंधड़ (हवा की गति 40-50Kmph ) का ऑरेंज अलर्ट।
  • जयपुर, नागौर, झुंझुनू, बूंदी, बारां, कोटा, जोधपुर, पाली, अजमेर,भीलवाड़ा, राजसमंद, जोधपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग- अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ सतही हवा (30-40 kmph) में येलो अलर्ट

20 जून से बारिश की गतिविधियों में आएगी तेजी

20 जून से आंधी और बारिश की गतिविधियां तेज होने के साथ तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है। खास करके 20 और 21 जून को कोटा और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है।अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है, जिससे लू से राहत मिलेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews