Rajasthan Weather : 3 दिन बाद करवट लेगा मौसम, फिर बादल-बारिश के आसार, आज 18 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, पढ़े IMD का नया अपडेट

फिलहाल एक सप्ताह तक सर्दी से राहत मिलने की संभावना कम है। अगले हफ्ते बारिश की भी संभावना जताई गई है। शुक्रवार को माउंट आबू सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
mP Weather

Rajasthan Weather Update : अगले हफ्ते से राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा । एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में फिर बादल बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। हालांकि 20 जनवरी तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा ।इस दौरान मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। तापमान में सामान्य से दो से तीन डिग्री की गिरावट के आसार है।

मौसम विभाग ने शीतलहर, घना कोहरा छाने और तापमान में गिरावट के चलते आमजन और किसानों को सावधान रहने की सलाह दी है। खासकर बच्चे और बुजुर्गों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए है।इधर, बदलते मौसम के चलते प्रदेश के कई स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई है।

राजस्थान: आज इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

आज शनिवार 18 जनवरी को प्रदेश के 14 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें अलवर, बारां, भरतपुर, चित्तौड़गढ, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर शामिल है। इसके अलावा रविवार को भी अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

अगले हफ्ते नया पश्चिमी विक्षोभ, फिर बादल-बारिश

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 2-3 दिन कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं घना कोहरा की संभावना।21-22 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे राज्य के उत्तर-पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों में बादल छाने के सथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।खास करके दौसा, सिरोही, अजमेर और टोंक जिलों में बारिश की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews