Rajasthan Weather: मौसम में बदलाव, 30 से ज्यादा जिलों में बारिश-आंधी और ओलावृष्टि, 23 मार्च को सक्रिय होगा नया सिस्टम, जानें IMD का पूर्वानुमान

imd weather

Rajasthan Weather Update Today : पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान का मौसम एक बार फिर बिगड़ गया है, प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश, ओलवृष्टि और तेज आंधी देखने को मिल रही है। राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, अजमेर,जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के अधिकांश भागों में तेज हवाएं चलने, बारिश होने और ओलावृष्टि का अनुमान है, वही 23 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे है, जिससे बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। इस दौरान आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार बनेंगे।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, मौसम में बदलाव

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देने लगा है। आज सोमवार को राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मेघगर्जना के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार है। 20 मार्च को पूर्वी राजस्थान के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बादल छाने, गरज चमक बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।।वही 21-22 मार्च को भी कुछ स्थानों में बारिश हो सकती है। वर्तमान में वायुमंडल के ऊपरी स्तरों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ तो वायुमंडल के नीचे स्तर पर एक परिसंचरण तंत्र सक्रिय है, जिसके कारण मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है, इसके असर से आने वाले 48 घंटों के प्रदेश में तेज बारिश होने की पूरी संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश-ओले

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को जयपुर, झुंझुनू, अलवर, उदयपुर, टोंक, अजमेर, सिरोही, सवाईमाधोपुर, दौसा, बूंदी, कोटा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, बारां, प्रतापगढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा जिलों के इलाकों में बादल गरजने के साथ बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। वही जयपुर, सीकर, सवाईमाधोपुर में कुछ जगह पर बारिश के साथ-साथ ओले गिर सकते हैं । इस दौरान तेज हवा और आंधी-तूफान का दौर जारी रहेगा।

24 तक जारी रहेगा बारिश-आंधी का दौर

राजस्थान मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 21 और 22 मार्च को आंधी तथा बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आएगी, लेकिन 23 और 24 मार्च को फिर से आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। 23 मार्च से फिर एक और नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है, जिसके प्रभाव से फिर आंधी, तूफान, बारिश के साथ ओले गिरने लगेंगे। राजस्थान में 24 मार्च तक आंधी-तूफान, बारिश, बिजली गिरने और ओले गिरने की संभावना है।  23-24 मार्च को एक बार फिर से आंधी और बारिश तेज होने की आशंका है।

इन जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट

  1. आज पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर और टोंक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
  2. इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
  3. बांसवाड़ा, दौसा, डूंगरपुर, जयपुर, झुंझनू, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर,सिरोही, उदयपुर और पश्चिमी राजस्थान के चूरू,हनुमानगढ़, जालौर, नागौर और पाली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
  4. इन इलाकों में बादल गरजने के साथ-साथ बिजली गिरने, ओले पड़ने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
  5. राजस्थान के केवल बाडमेर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और श्रीगंगानगर के लिए ही किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews