Rajasthan Weather : मौसम के 2 रूप, 12 जिलों में बादल-बारिश का अलर्ट, 5 शहरों में कोहरे की चेतावनी, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से उत्तर और पश्चिमी राजस्थान के संभागों बारिश की संभावना है। बीकानेर, सीकर, जयपुर और भरतपुर संभाग में बादल छाए रह सकते है, कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।
weather rainfall

Rajasthan Weather Update:पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के मौसम में एकदम से बदलाव आ गया है। रविवार को बीकानेर, श्रीगंगानगर और अनूपगढ़ में हल्की बारिश हुई। आज सोमवार को भी 12 जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।कहीं कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई गई है।

इसके अलावा प्रदेश के 5 जिलों में घना कोहरा छाए रहने की भी चेतावनी जारी की गई है। आसमान में बादल छाने और हल्की बारिश होने से हवाओं में गलन बढ़ेगी जिससे सर्दी का असर और ज्यादा बढ़ेगा।आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है.

आज इन जिलों में बारिश-कोहरे की चेतावनी

अलग अलग स्थानों पर सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीकानेर, सीकर, जयपुर और भरतपुर संभाग का मौसम 28 दिसंबर तक बदला रहेगा।आज सोमवार को बीकानेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर में बारिश की चेतावनी जारी की गई है, वही नागौर, बीकानेर, कोटा, बूंदी और बारां में घना कोहरा छाए रहने की है।

3 दिन बाद फिर नया सिस्टम, बादल-बारिश के भी आसार

राजस्थान मौसम विभाग की मानें 26 और 27 दिसंबर को एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसका असर 28 दिसंबर तक रहेगा। इसके प्रभाव से उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस परिवर्तन के कारण एक-दो दिन तक न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी, जबकि शेखावाटी अंचल में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews