Rajasthan Weather : मौसम का डबल अटैक, कई जिलों में बादल-बारिश का अलर्ट, ओले गिरने की भी संभावना, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27 दिसंबर से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदला रहेगा।इस दौरान राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश और ओलावृष्टि होने का अनुमान है।
weather update

Rajasthan Weather Update : राजस्थान के मौसम में एकदम से बदलाव आ गया है। प्रदेश में ठंड कोहरे के साथ बादल बारिश की स्थिति बनी हुई है। 2 दिन बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके असर से 5 संभागों में गरज चमक के साश बारिश की संभावना जताई गई है।

26-27 सितंबर को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से उदयपुर, कोटा, अजमेर व भरतपुर संभाग तथा शेखावाटी में बादल छाएंगे और बारिश होने का अनुमान है।इस दौरान कहीं कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।आगामी सप्ताह में राज्य में न्यूनतम तापमान 4°C से ऊपर दर्ज होने की संभावना है।

आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

  • अलवर, बारा, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर और श्री गंगानगर में ठंड का असर तेज रहेगा।
  • अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर जिलों में कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी हो सकती है।

2 दिन बाद बारिश-ओले गिरने का अलर्ट

27 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तोड़गढ़, दौसा, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, उदयपुर, नागौर और पाली में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा अन्य जिलों में मेघगर्जन ओर वज्रपात का पूर्वानुमान है। हनुमानगढ़, चूरू, जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, नागौर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews