Rajasthan Weather : 24 घंटे में सक्रिय होगा कम दबाव का क्षेत्र, 15 जिलों में बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी, जानें क्या कहता है मौसम विभाग

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Alert Today :  राजस्थान में आज बुधवार को एक बार फिर मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज 26 जुलाई को जयपुर, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई है। वही अन्य जिलों में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के आसार है। आगामी तीन दिनों तक राजस्थान के मौसम में परिवर्तन होता रहेगा। 26 से 28 जुलाई तक तेज बारिश की संभावना लगातार बनी हुई है।

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार जयपुर में आज दोपहर बाद ग्रामीण इलाकों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। कोटा में भी कई जगह तेज बारिश होने का अनुमान है। दोनों जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।उदयपुर और जोधपुर में बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।बीकानेर में आज दोपहर बाद आसमान में बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। यहां मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  1. अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, चूरू, सीकर, नागौर, झुंझनू, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, राजसमंद, कोटा, बारां, झालावाड़ जिलों के कुछ जगहों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
  2. जयपुर, दौसा, अजमेर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, टोंक, सवाईमाधोपुर, चूरू, सीकर, नागौर, झुंझनू, आदि जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी कर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है , कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

24 घंटे में नया सिस्टम होगा एक्टिव

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा और आंध्रप्रदेश के तट पर परिसंचरण तंत्र बनने के कारण आगामी 24 घंटों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसके असर से आज कोटा, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। आगामी तीन दिनों तक राजस्थान के मौसम में परिवर्तन होता रहेगा। 26 से 28 जुलाई तक तेज बारिश की संभावना लगातार बनी हुई है। पूर्वी राजस्थान तेज बारिश के कारण अधिक प्रभावित हो सकता है। वही 27 जुलाई से दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां कम हो सकती हैं।

मंगलवार को इन जिलों में हुई बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश कई जिलों में 1 से 3 इंच तक बारिश हुई। अजमेर में 25.2 मिमी, पिलानी में 9.7 मिमी, उदयपुर के डबोक में 5.2 मिमी, सिरोही में 5 मिमी, बाड़मेर में 16.2 मिमी, जैसलमेर में 12.1 मिमी, गंगानगर में 3.3 मिमी और जालोर में 4 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। प्रदेश में अब तक 80 फीसदी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। राज्य में अब तक 325.9 मिमी. बारिश हुई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews