
Rajasthan Weather Update Today : अगले 48 घंटों में सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने देखने को मिलेगा। 28-29 मार्च को 4 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई गई है। खास करके इसका प्रभाव पूर्वी राजस्थान के जिलों पर होगा, अन्य जगहों पर मौसम साफ रहेगा।आगामी 3-4 दिनों के दौरान विभिन्न इलाकों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
आज कई जिलों में बारिश-तेज हवा
राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, गुरूवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके असर से बीकानेर संभाग, भरतपुर और जयपुर संभाग में मौसम में बदलेगा। इस दौरान बारिश के साथ कहीं कहीं ओले गिरने की संभावना जताई गई है, जबकि शेष जिलों में मौसम साफ रहेगा। आज बुधवार 27 मार्च को प्रदेश के 6 जिलों बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर और गंगानगर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में मेघगर्जना के साथ वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।
30 मार्च तक ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम
- राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 29-30 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
- 28 मार्च को पूर्वी राजस्थान के जयपुर, कोटा और भरतपुर समेत पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है।
- 29 मार्च को जयपुर, भरतपुर, कोटा, शेखावटी और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं बारिश तो 30 मार्च को भरतपुर, कोटा और बीकानेर संभाग में हल्की बारिश के साथ मौसम बदल सकता है।
- 29 मार्च को अलवर, झुंझुनूं, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर, वहीं 30 मार्च को अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है।
पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल
- मंगलवार को पश्चिमी राजस्थान के तीन जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से बाहर पहुंच गया। फलोदी में सर्वाधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 40.5 और जैसलमेर में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकी उत्तरी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर जिले के बॉर्डर एरिया और हनुमानगढ़ में गरज-चमक के साथ बरसात हुई।
- आने वाले दिनों पश्चिमी राजस्थान के जिलों क्रमशः बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर और जयपुर में तामपान बढ़ेगा, जिससे पारा 35-40 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।27-28 मार्च को जोधपुर संभाग (बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, पाली, सिरोही) में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री से ऊपर पहुंचने की संभावना है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

