Rajasthan Weather : 5 दिन वर्षा का दौर, आज कई जिलों में भारी बारिश-मेघगर्जन-वज्रपात, मौसम विभाग का ऑरेंज येलो अलर्ट, स्कूल में अवकाश, डैम के गेट खोले

मौसम विभाग के अनुसार 3 से 6 अगस्त तक प्रदेश में भारी बारिश जारी रहेगी। 3 से 4 अगस्त के बीच कोटा, उदयपुर संभाग के विभिन्न जिलों में भारी बारिश तो 4 से 6 अगस्त के दौरान जोधपुर, अजमेर, जयपुर और बीकानेर संभाग में अति भारी बारिश की संभावना है।
weather rainfall

Rajasthan Weather : राजस्थान में एक हफ्ते मानसून सक्रिय रहने के चलते बारिश का दौर जारी रहेगा। आगामी घंटों में अजमेर, बीकानेर व जोधपुर संभाग के कई जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।आज शनिवार को राजस्थान के तीन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट तो 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।इधर, भारी बारिश के चलते कई जिलों में अवकाश घोषित किया गया है और डैम के गेट भी खोल दिए गए है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान में आज शनिवार जोधपुर, पाली, सवाईमाधोपुर, जयपुर, दौसा, टोंक, चितौड़गढ़, राजसमेंद, उदयपुर, झुंझुनू, सीकर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, गंगानगर, हनुमानगढ़ और नागौर जिले में मध्यम वर्षा होने की संभावना है। बाड़मेर और जैसलमेर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट तो जालोर, बूंदी, कोटा, पाली, अजमेर सहित कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है  4 से 6 अगस्त के बीट कोटा, बाड़मेर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर, व बीकानेर संभाग के कुछ जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

4-5 दिन जारी रहेगा बारिश का दौर

  • अगले एक सप्ताह तक मानसून सक्रिय रहेगा। झारखंड के उपर कम दबाव का एक क्षेत्र बन गया है और 48 घंटों में और तीव्र होने तथा मध्यप्रदेश से होकर राजस्थान की ओर आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। इस कम दबाव के असर से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की गतिविधियां में तेजी आएगी।
  • खास करके कोटा उदयपुर संभाग में 3 व 4 अगस्त भारी बारिश तो 4-5 अगस्त को दक्षिण-पूर्वी और पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें 4 से 6 अगस्त के दौरान जयपुर, बाड़मेर अजमेर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में कहीं भारी तो कहीं अति भारी बारिश की प्रबल संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews