
Rajasthan Weather Alert Today : अगले 24 घंटे के अंदर नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते 3 से 6 फरवरी के बीच पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।इस वेदर सिस्टम का 4 संभागों जोधपुर, बीकानेर, जयपुर व भरतपुर में ज्यादा असर देखने को मिलेगा।आज 3 फरवरी को 17 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान में भी बदलाव देखने को मिलेगा।
पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा 4 संभागों का मौसम
- राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार रविवार को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे है, इसके प्रभाव से 3-5 फरवरी के दौरान मेघगर्जन, बारिश व ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेगी। खास करके जोधपुर, बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के जयपुर, झुंझुनू, सीकर, नागौर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर और जोधपुर भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, इसका असर करीब तीन दिन तक रहेगा।
- आज जयपुर, भरतपुर, अजमेर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश तो पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, नागौर और गंगानगर में ओलावृष्टि के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।इधर, किसानों को सलाह दी गई है कि मौसम के बदलते स्वरूप को देखते हुए सरसों, गेहूं व चने की फसलों पर हल्की सिंचाई की जा सकती है।
इन जिलों में 3 से 5 फरवरी के बीच बारिश का अलर्ट जारी
- 3 फरवरी को अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और श्रीगंगानगर में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।
- 4 फरवरी को अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर में बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।
- रविवार से सोमवार के बीच जोधपुर, बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग में बारिश के साथ ओले गिरने के आसार है।इसके लिए झुंझुनूं, सीकर, बाड़मेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में येलो अलर्ट और बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर तथा नागौर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

