Rajasthan Weather : 7 जुलाई तक वर्षा, आज 3 संभागों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली-बादल और तेज हवा, पढ़े मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दो-तीन दिन मेघगर्जन के साथ बारिश दर्ज होने की संभावना है।
Rajasthan weather

Rajasthan Weather Alert Today: राजस्थान में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है, ऐसे में अगले एक हफ्ते तक भरतपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की गई है।हालांकि बाड़मेर, जैसलमेर और जालोर में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।4 से लेकर 6 जुलाई के दौरान उत्तर पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं और मानसून का असर और अधिक गहरा सकता है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक,  3 से 5 जुलाई को भरतपुर, जयपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में बारिश होने तथा कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। आज बुधवार को जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर संभागों में अनेक स्थानों पर बारिश और पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर, जोधपुर संभागों में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना है।आने वाले दिनों में मानसून का असर और अधिक गहरा सकता है।

पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

  • पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा व उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने तथा भरतपुर संभाग में एक या दो जगहों पर बारिश होने का अनुमान है।
  • जोधपुर संभाग व सीमावर्ती क्षेत्रों में केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने तथा शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
  • पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दो-तीन दिन मेघगर्जन के साथ बारिश दर्ज होने की संभावना है।
  • राज्य में 5 जुलाई तक भरतपुर, जयपुर,उदयपुर,कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।
  • उत्तर पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर के कुछ हिस्सों में 4 जुलाई से 6 जुलाई के बीच बारिश बढ़ सकती है। 7 जुलाई तक राजस्थान में झमाझम बारिश का दौरा रहेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews