Rajasthan Weather : आज 15 जिलों तेज बारिश-आंधी का अलर्ट, मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने चमकने के आसार, जल्द होगी मानसून की दस्तक

2 जून से पुनः एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने व 2-4 जून के दौरान दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, आंधी (50-60Kmph) बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है।
Rajasthan weather

राजस्थान में 4-5 जून तक बादल बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। आज शुक्रवार को 4 संभागों में बारिश का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।इधर, 15 से 20 जून के बीच उदयपुर संभाग के रास्ते राजस्थान में मानसून दस्तक दे सकता है।

जून के पहले सप्ताह में पश्चिमी राजस्थान में कम और पूर्वी राजस्थान में अधिक बारिश हो सकती है।दूसरे सप्ताह में राज्य के अधिकांश भागों में आंधी-बारिश कम हो सकती है और सामान्य से कम बारिश हो सकती है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में तापमान 45-46 डिग्री और शेष भागों में 42-44 डिग्री रह सकता है

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में बादल छाए रहने व मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने व दक्षिणी राजस्थान के ज्यादातर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

अगले 48 घंटों में कैसा रहेगा मौसम

31 मई से 1 जून के दौरान आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने ने तथा पूर्वी राजस्थान में छुटपुट स्थानों पर आंधी बारिश दर्ज होने की संभावना है। 2 जून से पुनः एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने व 2-4 जून के दौरान दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, आंधी (50-60Kmph) बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है।आगामी 4-5 दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री से नीचे दर्ज होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • राज्य में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
  • सर्वाधिक वर्षा पोकरण (जैसलमेर) में 33 मिमी. दर्ज की गई ।
  • राज्य के बीकानेर संभाग में कहीं कहीं उष्ण लहर दर्ज की गई ।
  • राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 45.3 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया ।
  • राज्य में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान कोटा में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
  • राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता औसत मात्रा 35 से 90 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी ।

Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews