Rajasthan Weather : प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात, आज 15 जिलों में भारी बरिश-बिजली और मेघगर्जन की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

आज पश्चिमी राजस्थान के पांच जिलों में अतिभारी बारिश का ऑरेंज और बीकानेर, जालोर और चूरू में भारी बारिश की चेतावनी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी राजस्थान के अजमेर, सीकर और सिरोही जिले में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
IMD Weather Update

Rajasthan Weather Alert : राजस्थान में सोमवार को भी मेघगर्जन और गरज चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहने की प्रबल संभावना है। दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके प्रभाव से आज सोमवार को 16 जिलों में मध्यम से भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के कारण आज 5 अगस्त को अजमेर, बाड़मेर, जैसलमेर और बूंदी के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।इधर, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग ने आज सोमवार टोंक, बूंदी, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, राजसमंद, उदयपुर, जालौर, सिरोही जिले में बारिश ,मेघगर्जन और बिजली गिरने की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कोटा, झालावाड़, जयपुर, बारां, सीकर, करौली, सवाई माधोपुर, नागौर जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

5-6 अगस्त को 4 संभागों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश के ऊपर एक डीप डिप्रेशन बना हुआ है, इसके अगले 36 घंटे में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए पूर्वी राजस्थान की तरफ बढ़ने की संभावना है, इससे अजमेर और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। आगामी 5 से 6 अगस्त तक प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।5- 6 अगस्त के दौरान जोधपुर, अजमेर, जयपुर और बीकानेर संभाग में बहुत भारी बारिश की प्रबल संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews