Rajasthan Weather : कई जिलों में लू का अलर्ट, 9 मई के बाद फिर बदलेगा मौसम, छाए रहेंगे बादल, तेज हवा-बारिश के भी संकेत, जानें IMD का पूर्वानुमान

7 मई को पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 44- 45 डिग्री से. दर्ज होने व जोधपुर, बीकानेर संभाग में हीटवेव/लू चलने की संभावना है।
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान में अगले 3 दिन तक गर्मी का असर देखने को मिलेगा। 7-8 मई को एक दर्जन जिलों में लू चलने की संभावना है।इस दौरान तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है। लेकिन 9 मई को मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। बादल छाएंगे और कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। आज रविवार को मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा।

इन जिलों में लू का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो 7 मई को पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 44- 45 डिग्री से. दर्ज होने व जोधपुर, बीकानेर संभाग में हीटवेव/लू चलने की संभावना है। 8 मई को जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, नागौर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, कोटा, बारांजिलों में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। राजस्थान में 7 से 10 मई तक जोधपुर, बीकानेर संभाग में लू चलने की संभावना है।

2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा तापमान

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो आगामी 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है।’ पश्चिमी राजस्थान में 6-7 मई को अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। चौथे व पांचवे दिन जोधपुर तथा बीकानेर संभागो में कुछ स्थानों पर ऊष्ण लहर की संभावना है I

अगले हफ्ते में फिर बारिश के आसार

बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाओं के असर से 10 से 16 मई के बीच पश्चिमी-पूर्वी राजस्थान में बारिश की संभावना है, अन्य हिस्सों में गर्मी का असर रहेगा। 9 और 10 मई को  राजस्थान के उदयपुर और जयपुर में फिर से बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों में  जयपुर संभाग में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री से. की वृद्धि दर्ज हुई है । वर्तमान में राज्य के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 38-42 डिग्री के मध्य दर्ज किए गए। सर्वाधिक अधिकतम तापमान पिलानी में 42.7 डिग्री दर्ज में रहा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews