Rajasthan Weather : आज 12 जिलों में बारिश-आंधी-बिजली का अलर्ट, छाए रहेंगे बादल, 2 हफ्ते बाद मानसून की दस्तक, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग में मेघगर्जन आंधी व हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 10 जून से कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने तथा शेष भागों में मौसम शुष्क रहने के आसार है।
Rajasthan weather

Rajasthan Weather : नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान का मौसम एकदम से बदल गया है।प्री मानसून के चलते पिछले 24 घंटों में कई जिलों में बारिश हुई और आंधी भी चली। फिलहाल 4-5 दिनों तक प्रदेश में आंधी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इससे अधिकतम तापमान में भी कमी आने की संभावना है।आज शनिवार को प्रदेश के 12 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

शनिवार और रविवार को अजमेर, अलवर, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, कोटा, प्रतापगढ़, उदयपुर, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, भीलवाड़ा, नागौर और गंगानगर में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। तेज अंधड़, आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

8 से 13 जून तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल

  • राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार 9 जून तक बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में तेज आंधी, तूफान और हल्की मध्यम बारिश की प्रबल संभावना है। 8-9 जून को जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में आंधी, तूफान और हल्की बारिश होने की संभावना है।हालांकि 13 जून तक पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग में कहीं कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है।
  • 9 जून को जयपुर, अजमेर, कोटा व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन, आंधी व हल्की बारिश के आसार है। आगामी चार-पांच दिन अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने और 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज होने की संभावना है।
  • 9 जून से भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर संभाग और 11 जून से 13 जून तक भरतपुर, कोटा , उदयपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर संभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।10 जून को कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने तथा शेष भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।इधर, 20 से 25 जून के बीच मानसून के दस्तक देने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews