Rajasthan Weather : 2 फरवरी से बदलेगा 6 संभागों का मौसम, फिर बादल बारिश का अलर्ट, जानें पूरे हफ्ते के वेदर का ताजा हाल

2 से 4 फरवरी के दौरान एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, इसके असर से उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
IMD Weather Update

Rajasthan Weather Update : फरवरी के पहले हफ्ते में राजस्थान का मौसम बदला रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिर 6 संभागों में बादल बारिश की स्थिति बनने का अनुमान है।फिलहाल तीन-चार दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। अगले एक-दो दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। रविवार तक किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि प्रदेशवासियों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है। 31 से 2 फरवरी तक एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर प्रदेश पर देखने को मिलेगा।इससे 48 घंटे में तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

फरवरी में फिर बादल बारिश के आसार

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 2 से 4 फरवरी के दौरान एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, इसके असर से उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतर जिलों में बारिश होने के साथ सर्द हवाएं भी चलेंगी। फरवरी के दूसरे सप्ताह में सर्दी से हल्की राहत मिलने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डूंगरपुर (AWS) में 31.2 डिग्री सेल्सियस तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान फ़तेहपुर (AWS) में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य अधिकांश भागों में हवा में आद्रता की औसत मात्रा 55 से 100% के मध्य दर्ज की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews