Rajasthan Weather :आज इन जिलों में बादल-बारिश के आसार, कोहरे की भी चेतावनी, जानें पूरे हफ्ते के मौसम का ताजा हाल

बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरजने के साथ ही बारिश की संभावना है। इस दौरान प्रदेश का औसत तापमान अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
IMD Weather Update

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में आज बुधवार को मौसम के दो रंग देखने को मिलेंगे।एक तरफ आज एक दर्जन जिलों में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, वही दूसरी तरफ कई शहरों में मध्यम से घना कोहरा छाने का अनुमान है।गुरुवार को भी प्रदेश के 8 से 10 जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है।

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक,राज्य में मौसम मुख्यत शुष्क रहा। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 29.9 डिग्री सेल्सियस तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान संगरिया में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।23 जनवरी के बाद जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभागों में कहीं-कहीं घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है। आने वाले 1-2 दिन में न्यनूतम तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि व कहीं-कहीं घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है।

Rajasthan: आज इन जिलों में बारिश के आसार

  • राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज बुधवार को अलवर, भरतपुर, दौसा, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, चूरू और हनुमानगढ़ में मेघ गर्जन, वज्रपात और  हल्की बारिश की संभावना है। नागौर , पाली, श्रीगंगानगर के साथ जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभागों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है।
  • गुरुवार को भी प्रदेश के 14 जिलों अलवर, भरतपुर, दौसा, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, नागौर, बीकानेर और गंगानगर में घना कोहरा छाया रह सकता है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • सबसे ज्यादा तापमान डूंगरपुर में 30.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान फ़तेहपुर सीकर में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज।
  • मंगलवार को अजमेर में 26.9 डिग्री, जयपुर में 26.4 डिग्री, कोटा में 26.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 29.9 डिग्री, बाड़मेर में 29.0 डिग्री, जैसलमेर में 24.9 डिग्री, जोधपुर में 28.0 डिग्री, बीकानेर में 25.5 डिग्री और माउंट आबू में 19.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज ।
  • जयपुर में 13.7 डिग्री, सीकर में 9.0 डिग्री, कोटा में 13.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 12.0 डिग्री, बाड़मेर में 13.6 डिग्री, जैसलमेर में 9.8 डिग्री, जोधपुर में 14.7 डिग्री, बीकानेर में 10.4 डिग्री, माउंट आबू में 6.0 सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews