Rajasthan Weather : 3 दिन छाए रहेंगे बादल, 4 संभागों में बारिश-आंधी का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

1 से 3 अप्रैल तक दक्षिण-पूर्वी भागों में बादल छाए रहेंगे। 2-3 अप्रैल को उदयपुर,जयपुर, अजमेर और कोटा संभाग में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
Rajasthan weather

Rajasthan Weather Update : अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते आज से 3 अप्रैल तक मौसम बदला रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार से गुरूवार तक 4 संभागों में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों में  3 अप्रैल तक बादल छाए रहने व उदयपुर कोटा संभागों में 2 अप्रैल तथा जयपुर,अजमेर एवं कोटा संभागों में 3 अप्रैल को कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 4 अप्रैल के बाद मौसम में फिर परिवर्तन होगा और तापमान बढ़ेगा।

2-3 अप्रैल को राजस्थान के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

  • 1 से 3 अप्रैल तक दक्षिण-पूर्वी भागों में बादल छाए रहेंगे।उत्तर राजस्थान में अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं 20-30kmph चल सकती है।
  • 2 अप्रैल को बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़ और कोटा में जबकि 3 अप्रैल को अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर और टोंक में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की भी संभावना जताई गई है।

4 अप्रैल से बढ़ेगा तापमान

  • 3-4 अप्रैल को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में तापमान 40 डिग्री व 5-6 अप्रैल को 42 डिग्री से ऊपर दर्ज होने की संभावना है।
  • 4 से 10 अप्रैल तक अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
  • पश्चिमी राजस्थान में तापमान 41 से 42 डिग्री तक पहुंच जाएगा, जो सामान्य से 2 से 3 डिग्री तक अधिक है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का ताजा हाल

  • राज्य में मौसम शुष्क और साफ रहा।
  • सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • न्यूनतम निन्म्तम तापमान सीकर में 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 15 से 50 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।
  • पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 3 से 7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews