राजस्थान मौसम अपडेट : आज भी छाए रहेंगे बादल, कई जिलों में बारिश-तेज हवा के आसार, अगले हफ्ते से फिर बदलेगा मौसम, पढ़े IMD का पूर्वानुमान

Rajasthan weather

Rajasthan Weather Update Today : उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है, जिसके प्रभाव से 5-6 अप्रैल को  बीकानेर, कोटा, उदयपुर संभाग में बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है, लेकिन आगामी 48 घंटों में तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। फिलहाल 10 तारीख तक तापमान सामान्य और अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम दर्ज किया जाएगा। इसके बाद 12 अप्रैल से प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 42 डिग्री से ऊपर पहुंचने की संभावना है।

शुक्रवार-शनिवार को मेघगर्जन और बारिश

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार शनिवार को कुछ भागों में बादल छाए रहने व छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।  आज झुंझुनु, सीकर बीकानेर, जैसलमेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चुरू में मेघगर्जन के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वही डूंगरपुर, झालावाड़ और प्रतापगढ़ में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आएगा।फिलहाल 3 दिन तक तापमान सामान्य रहने की संभावना है। 3 दिन बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

अगले हफ्ते से बदलेगा मौसम का मिजाज

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक,  6 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने से सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान आंशिक कमी या सामान्य के आसपास रहेगा। 5 से 11 अप्रैल के दौरान भी प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा, कई संभागों में कहीं कहीं बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है। 10 अप्रैल के बाद वेस्टर्न डिस्टर्बनेंस के समाप्त होते ही अधिकतम तापमान में फिर से तेजी आने के संकेत है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews