Rajasthan Weather : 31 जुलाई तक झमाझम, आज 20 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात-तेज हवा, मौसम विभाग की चेतावनी

भरतपुर, जयपुर, अजमेर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में मध्यम से तेज बारिश तो पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में आगामी 29 से 31 जुलाई के बीच बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।
Rajasthan Weather : 31 जुलाई तक झमाझम, आज 20 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात-तेज हवा, मौसम विभाग की चेतावनी

Rajasthan Weather Alert : मानसून के एक्टिव होने से राजस्थान में झमाझम बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, नदी नाले उफान पर आ गए है, सड़कों पर भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है।  आज शनिवार को पश्चिमी राजस्थान के दो जिलों बाड़मेर और जैसलमेर को छोड़कर 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल 31 जुलाई तक मौसम का मिजाज यूही रहने वाला है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग की मानें आज शनिवार को बाड़मेर और जैसलमेर जिलों को छोड़कर सभी 32 जिलों अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, टोंक, उदयपुर और जयपुर में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वही अजमेर, भीलवाड़ा और टोंक में अति भारी बारिश तो दौसा,बांसवाड़ा, कोटा, भरतपुर और बूंदी जिले के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है।इन क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

क्या कहता है राजस्थान का मौसम विभाग

  • राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन अपनी सामान्य अवस्था में है, बंगाल की खाड़ी, बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तट पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है,इसके असर से तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में आगामी एक सप्ताह तक मानसून के सक्रिय रहने के आसार हैं।
  • खास करके कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ जिलों में भारी और कुछ में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, बीकानेर और जोधपुर संभाग के कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश तो पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर  बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में आगामी 29 से 31 जुलाई के बीच बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews