Rajasthan Weather : 48 घंटे में फिर एक्टिव होगा मानसून, आज 25 जिलों में मेघगर्जन-बिजली-बारिश का अलर्ट, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

मानसून के सक्रिय होने के साथ 12-13 जुलाई को कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है।
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather: पूर्वी भारत के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है जिसके असर से पूर्वी राजस्थान में 10 जुलाई से व पश्चिमी राजस्थान में 12 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा मानसून के फिर सक्रिय होने की प्रबल संभावना है।अब तक सामान्य से 128 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है।

आज कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल व झारखंड क्षेत्र के ऊपर अवस्थित है तथा इसके आगामी 2-3 दिनों में धीरे-धीरे प.उ. प. दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। आज मानसून ट्रफ लाइन अमृतसर-चंडीगढ़ से होकर गुजर रही है।इसके असर से बुधवार गुरूवार को भरतपुर, कोटा, जयपुर व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने तथा भरतपुर संभाग में एक तो स्थान पर कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

आज बुधवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • जयपुर, दौसा, अलवर, चूरू, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, धौलपुर, करौली, बीकानेर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा । आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।
  • अजमेर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ, डूंगरपुर, झालावाड़, झुंझुनूं,  कोटा, प्रतापगढ,  सीकर, टोंक, बीकानेर,  हनुमानगढ़, नागौर, गंगानगर में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

गुरूवार से वर्षा की गतिविधियों में आएगी तेजी

  • पूर्वी राजस्थान में 10 जुलाई से जबकि पश्चिमी राजस्थान में 12 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।
  • 10 जुलाई को कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने , 11 जुलाई को कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने व 12-13 जुलाई को कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है।
  • पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग में आगामी 3-4 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। 12 जुलाई से पश्चिम राज में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • राज्य में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई व पश्चिमी राजस्थान में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक वर्षा हनुमानगढ़ में 98 मिलीमीटर दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
  • राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews