Rajasthan Weather : पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, 15 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश, तेज हवा-ओलावृष्टि का भी अलर्ट, जानें IMD पूर्वानुमान

CG Weather,

Rajasthan Weather Alert Today : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक बार फिर राजस्थान के मौसम में बदलाव आ गया है, पिछले 24 घंटों में 1 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश हुई है, वही आज सुबह से कई जिलों में बादल छाए हुए है।राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज 31 मार्च को धौलपुर, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, अलवर, दौसा और झुंझुनूं में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। वही अजमेर, टोंक, जयपुर, नागौर, चुरू, हनुमानगढ़, कोटा, बूंदी और बारां में भी बारिश के साथ बिजली गिर सकती है।इसके बाद 3 अप्रैल को फिर नया सिस्टम एक्टिव होगा, जिससे मौसम में बदलाव आएगा।

इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

  1. राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों में प्रदेश में फिर आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से जयपुर, सीकर, अलवर, नागौर, झुंझुनूं, चूरू, भरतपुर, बीकानेर, धौलपुर, करौली, बूंदी, कोटा, बारां, जोधपुर में बारिश के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। जयपुर संभाग में कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी आशंका है।
  2. राजसमंद, भीलवाड़ा, जैसलमेर, जयपुर, बाड़मेर, अलवर, टोंक, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, भरतपुर, उदयपुर, दौसा, सिरोही, धौलपुर, करौली बारां, कोटा और जालोर में भी मौसम बदला बदला नजर आएगा, इन सभी जिलों के इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैं।

3 अप्रैल को फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो 31 मार्च को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। 1 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के बाद लोगों को राहत मिल सकती है। आज और शनिवार को बारिश के आसार है। इसके बाद 1 और 2 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा, लेकिन 3 अप्रैल को फिर से नए सिस्टम के सक्रिय होने से राजस्थान में आंधी के साथ बरसात होने की संभावना है। इसके बाद 4 अप्रैल से मौसम फिर साफ हो जाएगा और तापमान में भी वृद्धि होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews