
Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान में अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। इसके बाद 4 मई से सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नए सिस्टम के असर से 4 मई को जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग तो 5 मई को जयपुर, भरतपुर, कोटा, बीकानेर और जोधपुर संभाग में बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। अगले 48 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक वृद्धि होगी।
4 से 6 मई के बीच बारिश की चेतावनी
राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो 4 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावाना है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है।पश्चिमी विक्षोभ के असर से 4 से 6 मई के बीच जयपुर, कोटा, भरतपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में हल्की वर्षा की संभावना है। इस सिस्टम के असर से बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर, जैसलमेर, फलौदी के कुछ इलाकों में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी और धूलभरी आंधी चल सकती है।
अगले 3 दिन तक बढ़ेगा तापमान, गर्मी का असर
राजस्थान मौसम विभाग की मानें आगामी 24 घंटों बाद न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 4-5 मई को जोधपुर, कोटा, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है।हालांकि इसके बाद पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी से तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है। मई के दूसरे सप्ताह में यहां तापमान 42 डिग्री को पार करने की संभावना है।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

