Rajasthan Weather : नए वेदर सिस्टम का असर, आज कई जिलों में मेघगर्जन बिजली और बारिश का अलर्ट, मंगलवार से फिर बदलेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई और अन्य इलाकों में मौसम सामान्य रहा। इस दौरान रातभर ठंडी हवाएं चलीं,जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
mp Weather Update

Rajasthan Weather: नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज सोमवार को प्रदेश के उत्तरी भागों में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद अगले 3-4 दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
7 मार्च से तापमान में फिर इजाफा होगा।

शनिवार को हुई बारिश ओलावृष्टि के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिला कलेक्टरोंसे फसलों के नुकसान का विस्तृत ब्योरा मांगा। साथ ही राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव को निर्देश दिए कि प्रभावित जिलों में तत्काल सर्वे कराकर फसल नुकसान का आंकलन किया जाए। उन्होंने सीकर, चूरू, बीकानेर, झुंझुनू और खैरथल-तिजारा के कलेक्टरों को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।

आज कहां कहां होगी बादल बारिश

मौसम केंद्र जयपुर की रिपोर्ट के मुताबिक आज 3 मार्च को गंगानगर, हनुमानगढ़ व आसपास के क्षेत्र में मेघगर्जन, हल्की बारिश तथा अधिकांश भागों में आगामी 1 सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा।3-4 दिन तक दिन रात के तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। रविवार को पूर्वी राजस्थान में मौसम मुख्यत शुष्क रहा तथा पश्चिमी राजस्थान में कही कही पर बूंदा-बांदी हुई।सर्वाधिक अधिकतम तापमान भीलवाडा में 34.3 सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान सांगरिया (KVK) में 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया |

मंगलवार से दिखेगा मौसम में बड़ा बदलाव

  • 4 मार्च से उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होगी।
  • 4-5 मार्च को बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान 8-
  • 10 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
  • 7 मार्च से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी, जो सामान्य से 1-2 डिग्री अधिक दर्ज होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews