Rajasthan Weather : मौसम हुआ साफ़, तापमान में वृद्धि, 19 फरवरी से फिर होगा बदलाव, बारिश का अलर्ट

rj Weather

Rajasthan Weather Update Today 15 February 2024 : राजस्थान के लोगों ने मौसम में आये बदलाव से थोड़ी राहत की साँस ली है, आज गुरुवार को राजधानी जयपुर सहित की जिलों में धूप खिली हुई है कई जिलों में इस दौरान तापमान में वृधि देखी जा रही है, हालाँकि अभी भी कुछ जिलों में कोहरा दिखाई दे रहा है, उधर मौसम विभाग ने 19 फरवरी से एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत दिए है आईएमडी ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।

17 फरवरी से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश का अनुमान 

IMD ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि 17 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जो प्रदेश के मौसम को प्रभावित करेगा, इसके कारण 19 और 20 फरवरी को जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर आदि संभागों के जिलों में कहीं कहीं बारिश हो सकती है , बारिश के कारण तापमान में गिरावट होगी और लोगों को सर्दी का अहसास होगा।

राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में तापमान में वृद्धि दर्ज 

उधर बसंत पंचमी के अगले दिन आज गुरुवार को राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखा गया,  राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में तापमान में वृद्धि देखी जा रही है , धूप खिली होने से लोग सर्दी से राहत महसूस कर रहे हैं, कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है जिससे लोगों को गलन वाली सर्दी से निजात मिली है, राजधानी जयपुर में तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews