Rajasthan Weather Update : राजस्थान में अभी और सताएगी ठंड, 10 जिलों में कोहरे-पाले का अलर्ट जारी, किसानों की बढ़ी चिंता

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update Today 18 January 2024: राजस्थान में सर्दी अभी और सताएगी, मौसम विभाग का पूर्वानुमान तो यही बता रहा है। एक तरफ जहाँ शीतलहर के चलते लोग अपने घरों में ही दुबके बैठे हैं तो वहीँ कोहरे और पाले का असर भी प्रदेश पर दिख रहा है जिसने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। उधर पूर्वी राजस्थान में थोड़ी राहत जरुर दिखाई दे रही है तो वहीँ पश्चिमी राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप इंसान को परेशान कर रहा है।

पिछले एक सप्ताह से राजस्थान के कई जिले कड़ाकेदार ठंड, घने से बहुत घने कोहरे और शीतलहर से घिरे हुए हैं। चुरू, श्रीगंगानगर, झुंझुनू, सीकर में तेज शीतलहर चल रही है, करौली और धौलपुर में हाड़ कंपाने वाली सर्दी है, लोग घर से निकलने से डर रहे हैं सड़कों पर वाहनों की रफ़्तार धीमी पड़ गई है।

20 जनवरी तक कई जिलों में छाएगा घना कोहरा 

लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक 18 जनवरी से 20 जनवरी तक राजस्थान के पूर्वी, उत्तरी, और पश्चिमी क्षेत्र के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा, मौसम विभाग ने इस दौरान विजिविलिटी भी कम रहने की चेतावनी दी है। आईएमडी ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि पूर्वी हवाओं के प्रभाव के चलते राजस्थान में फिर से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ती दिखाई दे रही है जिससे लोगों की धूजणी (कंपकपी) छूट सकती है ।

इन 10 जिलों में कोहरे, शीतलहर, पाले का अलर्ट  

मौसम विभाग के अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 18 से 20 जनवरी तक प्रदेश के 10 जिले घने कोहरे में रहेंगे, यहाँ शीतलहर भी चलेगी, पाला भी पड़  सकता है, ये जिले हैं करौली, सीकर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, भरतपुर, अलवर, झुंझुनू, धौलपुर, चुरू और दौसा, मौसम विभाग ने लोगों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है उधर मौसम विभाग की चेतावनी के बाद से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।

राजधानी जयपुर में सर्दी से थोड़ी राहत 

उधर राजधानी जयपुर के लोग थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं, अन्य जिलों की तुलना में जयपुर का मौसम थोडा राहत देने वाला बना हुआ है, यहाँ धूप खिली हुई है जो लोगों को ठंड से राहत दिला रही है हालाँकि ठंडी हवाएं अभी मौसम को थोड़ा सर्द बनाये हुए है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews