Rajasthan Weather : आज भी मेघगर्जन-बारिश का अलर्ट, चलेगी धूल भरी आंधी, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

शुक्रवार को पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के 16 जिलों में धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया है। आगामी 24 घंटों में तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है,उसके बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री गिरावट की गिरावट आ सकती है।
IMD Weather Update

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से 7 मई तक राजस्थान का मौसम बदला रहेगा। आज शुक्रवार को डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा को छोड़ कर पूरे प्रदेश में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बाड़मेर, जैसलमेर, हनुमानगढ गंगानगर और झुंझुनूं में 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

नए वेदर सिस्टम के असर से राज्य के पश्चिमी और उत्तरी भागों में अधिक बारिश होगी, जबकि पूर्वी/दक्षिणी जिलों में बारिश की संभावना कम है लेकिन बादल-आंधी का दौर देखने को मिल सकता है। तापमान में 3-4 डिग्री गिरावट आएगी और  हीटवेव से राहत मिलेगी।

7 मई तक कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

2-03 मई को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में गरज-चमक के साथ कहीं कहीं तेज अंधड़ (तेज हवाएं 50-60Kmph) व बारिश होने की प्रबल संभावना है। आंधी-बारिश की गतिविधियां 04-07 मई को भी राज्य के कुछ भागों में जारी रहने की संभावना है।

15 मई तक कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

  • 2 से 8 मई 2025 वर्षा पूर्वानुमान : प्रथम सप्ताह के दौरान राज्य में पूर्वी हवाएं प्रभावी होने व एक के बाद दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना है।  दूसरे हफ्ते में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंधी-बारिश की गतिविधियों जारी रहने और अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।
  • 8 से 15 मई 2025 हीटवेव-तापमान: प्रथम सप्ताह के दौरान आगामी 3-5 दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री कमी, हीटवेव खत्म होने और अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री कम दर्ज होने की संभावना है। द्वितीय सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम दर्ज होने की संभावना है।प्रथम सप्ताह व द्वितीय सप्ताह के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज होने की संभावना है।

गुरूवार को कैसा रहा मौसम का हाल

गुरूवार को सबसे अधिक 4.0 मिमी बारिश गंगधार (झालावाड़) में हुई जबकि शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 46.8 डिसे व न्यूनतम तापमान बीकानेर में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।जोधपुर व उदयपुर संभाग में कहीं कहीं उष्ण लहर और अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 28 से 81% के मध्य दर्ज की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews