Rajasthan Weather Today : 20 जनवरी के बाद बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन तक कई जिलों में घने कोहरे-शीतलहर का अलर्ट, जानें IMD का ताजा अपडेट

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update Today

Rajasthan Weather Alert Today: राजस्थान में ठंड और कोहरे का कहर जारी है, फिलहाल 19-20 जनवरी तक मौसम के यूही बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक 2 दर्जन जिलों में घने कोहरे, शीतलहर और पाले पड़ने की चेतावनी जारी की है।वही अगले कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव भी जारी रहेगा। आज बुधवार 10 जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा लेकिन पूर्वी दिशाओं से आ रही हवाओं के कारण सर्दी से राहत मिलने वाली नहीं है।

आज इन जिलों में कोहरे शीतलहर का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक,  आज से आगामी तीन दिन तक राजस्थान के पूर्वी, उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्र के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा और अगले दो दिनों तक पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर जारी रहेगी।शेखावाटी और आसपास के क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से कम रहने की संभावना जताई गई है। आज बुधवार को प्रदेश के अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, चूरू और हनुमानगढ़ में अगले तीन-चार घना कोहरा रहने के साथ ही कहीं-कहीं शीतलहर भी चल सकती है।

अगले 3 दिन 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में कोहरे-शीतलहर का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 17 से 20 जनवरी तक प्रदेश के कई जिले कोहरे की चपेट में रहेंगे। आज  बुधवार  प्रदेश के 9 जिलों अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर और गुरुवार 18 जनवरी को भी 7 जिलों अलवर, भरतपुर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर और शुक्रवार शनिवार 19-20 जनवरी को 6 जिलों अलवर, भरतपुर, करौली, सीकर, चूरू, दौसा, झुंझुनूं, सीकर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में घने कोहरा का अलर्ट जारी किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews