Rajasthan Weather : 11 जुलाई से फिर बदलेगा मौसम, आज 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन-बिजली और तेज हवा, जानें IMD ताजा पूर्वानुमान

9-10 जुलाई दक्षिणी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश और बिजली गिरने चमकने की संभावना है हालांकि 11 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने और केवल छुटपुट स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश के आसार है।
Weather Update

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है, जिसके चलते प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। अगले दो दिन जोधपुर, उदयपुर ,कोटा और उदयपुर संभाग में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि 11 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी लेकिन मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। आज मंगलवार को प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज इन जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज मंगलवार 9 जुलाई को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ, दौसा, डूंगरपुर, झालावाड़, जयपुर, झुंझुनूं, कोटा, प्रतापगढ, राजसमंद, सीकर, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर और पाली में  22 जिलों में मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पाली, बांसवाड़ा, सिरोही और उदयपुर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, पाली और आसपास के जिलों में भारी बारिश  के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

11 जुलाई के बाद फिर बदलेगा मौसम

राजस्थान में अगले 3 दिनों तक अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं। मानसून की टर्फ लाइन जैसलमेर-चित्तौड़गढ़ से होकर गुजर रही है, जिसके असर से अब पश्चिमी राजस्थान में भी अच्छी वर्षा होने का अनुमान है। खास करके अगले 2-3 दिन तक जोधपुर, उदयपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी।10- 11 जुलाई को दक्षिणी राजस्थान के जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी, इस दौरान उदयपुर संभाग में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews