
Rajasthan Weather Alert Today: नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एकदम से राजस्थान का मौसम बदल गय है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश और घना कोहरा देखने को मिला। आज 9 जनवरी को उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, में कुछ जगहों पर मेघगर्जन, ओलावृष्टि के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, वहीं जोधपुर, बीकानेर संभाग के पूर्वी हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वही 10 जनवरी से आगामी एक सप्ताह तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।
आज इन जिलों में बारिश, बुधवार से फिर बदलेगा मौसम
राजस्थान में मौसम विभाग के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार को बीकानेर संभाग के पूर्वी भागों में कहीं-कही मेघगर्जन, हल्की बारिश ,आकाशीय बिजली और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज 9 जनवरी को कोटा, भरतपुर संभाग में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने व शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।10 जनवरी से फिर मौसम बदलेगा। आगामी दो-तीन दिन कहीं-कहीं घना कोहरा व शीत दिन दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी, शीतलहर के साथ कई जिलों में कोल्ड डे की भी स्थिति बन सकती है।
पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल
- पिछले 24 घंटे में कोटा, बारां, सवाईमाधोपुर, चित्तौड़गढ़, जयपुर, करौली, दौसा व आसपास जिलों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश कोटा में 20.2 मीमी दर्ज की गई है।
- जोधपुर, बीकानेर व अजमेर संभाग में मौसम शुष्क व कहीं कहीं घना कोहरा व शीतदिन भी दर्ज किया गया है।
आज सुबह 9 जनवरी कोजयपुर का तापमान 13.4° सेल्सियस, श्रीगंगानगर का तापमान 8.6° सेल्सियस, चुरू का तापमान 10.2° सेल्सियस, जोधपुर का तापमान 9.6° सेल्सियस, बीकानेर का तापमान 9.6° सेल्सियस, जैसलमेर का तापमान 8° सेल्सियस, उदयपुर का तापमान 16.8° सेल्सियस और कोटा का तापमान 14.4° सेल्सियस दर्ज किया गया। - बीती रात उदयपुर का तापमान 10.2°, धौलपुर का तापमान 7.6°, डूंगरपुर का तापमान 14.6°, सिरोही का तापमान 4.5°, फतेहपुर 4.1°, बाड़मेर का तापमान 6°, जैसलमेर का तापमान 5.8°, जोधपुर का तापमान 8.2°, बीकानेर का तापमान 7.8°, चुरू का तापमान 5.6°, श्रीगंगानगर का तापमान 7.5°, जालौर का तापमान 8.9° दर्ज किया गया।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

