Rajasthan Weather Update : नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होते ही बदलेगा मौसम का मिजाज, छा सकते है बादल, जानिए बारिश को लेकर अपडेट

mp Weather

Rajasthan Weather Today : अप्रैल महीने में मौसम के अलग अलग रंग देखने को मिल सकते है। अप्रैल के पहले सप्ताह में एक के बाद एक सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव आ सकता है। इस दौरान कहीं कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तापमान में तेजी देखने को मिल सकती है। संभावना है कि अप्रैल में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, ऐसे में अच्छे मानसून के संकेत है।

5-6 अप्रैल से बदलेगा मौसम का मिजाज

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 2 दिन बाद फिर मौसम में बदलाव नजर आएगा। चार अप्रैल तक अधिकतम तापमान आंशिक कमी या सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। 4 से 6 अप्रैल के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने के संकेत मिल रहे है हालांकि इस दौरान सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। 5 से 11 अप्रैल 2024 के दौरान भी प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।इस दौरान कई संभागों में कहीं कहीं बादल छाने के साथ बारिश की संभावनाएं बन सकती है। वेस्टर्न डिस्टर्बनेंस के मरूधरा से गुजर जाने के बाद से अधिकतम तापमान में फिर से तेजी आने के संकेत है।

जानिए राजस्थान के मौसम का पूरे हफ्ते का हाल

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिन तक प्रदेश का मौसम सामान्य ही रहेगा। प्रदेश में हीटवेव चलने की भी संभावना कम है लेकिन 5 और 6 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम खुशनुमा होने की उम्मीद है। अप्रैल के आने वाले दिनों में गर्मी के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। हालांकि पूर्व और उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ ही इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews