
Rajasthan Weather Update Today : राजस्थान के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में जयपुर, चूरू, अजमेर, जैसलमेर, झुंझुनूं अलवर समेत 10 जिलों में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई, हालांकि अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई । वर्तमान में एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र पाकिस्तान व आसपास के पंजाब क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है, इसके असर से आज जयपुर और भरतपुर संभाग में बादल छाने के साथ हल्की बारिश के आसार है।
आज इन जिलों में बारिश के आसार
राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 21 फरवरी को पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा लेकिन भरतपुर व जयपुर संभाग में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। सवाई माधोपुर, करौली, बारां, अलवर, टोंक, अजमेर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।शेष अधिकांश भागों में आगामी तीन-चार दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल
- जैसलमेर, चूरू, सीकर, झुंझुनू में हल्की तो पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश जैसलमेर में 39 एमएम और पूर्वी राजस्थान के सीकर में 10 एमएम बारिश दर्ज की गई है। 20 फरवरी को दौसा, जयपुर, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, हनुमानगढ़,नागौर और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन/वज्रपात का येलो अलर्ट तोअलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, चूरू में ओलावृष्टि/मेघगर्जन/वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था।
- अजमेर में 28.3 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 30.8 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 29.1 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 27.5 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 34.6 डिग्री सेल्सियस, बूंदी में 27 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 29.6 डिग्री सेल्सियस, , बाड़मेर में 31.4 डिग्री सेल्सियस, , जैसलमेर में 28.5 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 29.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
- बीकानेर में 28.5 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 28.7 डिग्री सेल्सियस, टोंक में 28 डिग्री सेल्सियस, सवाई माधोपुर में 28.3 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 29.2 डिग्री सेल्सियस, बांसवाड़ा में 27 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
- अजमेर में 20.3 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 14.4 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 13.8 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 18.8 डिग्री सेल्सियस,सीकर में 17 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 18.2 डिग्री सेल्सियस, बूंदी में 11 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 13.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
- बाड़मेर में 18.8 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 17.2 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 20 डिग्री सेल्सियस, , बीकानेर में 16.4 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 16.6 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 11.9 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर में 17.7 डिग्री सेल्सियस, सवाई माधोपुर में 11.5 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 15.9 डिग्री सेल्सियस,, बांसवाड़ा में 11 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

