Rajasthan Weather : आज से दिखेगा फिर मौसम में बदलाव, एक दर्जन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, बूंदाबांदी के भी आसार, जानें शहरों का हाल-IMD अपडेट

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Alert Today: पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने से वातावरण में नमी कम होने लगी है, ऐसे में आज बुधवार से राजस्थान के मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा। राजधानी जयपुर में 10 जनवरी से 15 जनवरी तक आसमान साफ रहने की संभावना है. वहीं 13 और 14 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहने सकते है।उत्तरी हवाओं का प्रभाव बढ़ने तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर भी तेज होगा। आज कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है और एक दर्जन से ज्यादा जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

कहीं कहीं हो सकती है बूंदाबांदी

राजस्थान में मौसम विभाग के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में बूंदाबांदी और कहीं-कहीं मेघगर्जन,आकाशीय बिजली हो सकती है। जैसलमेर, जयपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, टोंक, दौसा, सवाई माधोपुर , सीकर और झुंझुनू में घने से अति घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। गुरूवार से आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा लेकिन दो-तीन दिनों तक घना कोहरा छाए रहने के साथ ही तेज सर्दी पड़ने की संभावना है।

14 जिलों में कोहरे का अलर्ट

राजस्थान में मौसम विभाग के मुताबिक,  आज बुधवार को प्रदेश के 14 जिलों में कोहरे और शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें अलवर, बारां, बूंदी, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर शामिल है।10 जनवरी के बाद से फिर मौसम बदलेगा। आगामी दो-तीन दिन कहीं-कहीं घना कोहरा व शीत दिन दर्ज होने की संभावना है, उत्तरी भागों में कहीं-कहीं पर शीत दिन दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी, शीतलहर के साथ कई जिलों में कोल्ड डे की भी स्थिति बन सकती है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • पिछले 24 घंटे में अजमेर 10.3, भीलवाड़ा 15.2, अलवर 9.6, जयपुर में 11.9, सीकर में 7.2, कोटा में 12.1, चितौड़गढ़ में 10.0, बाड़मेर 7.7, जैसलमेर 7.0, जोधपुर 9.5, बीकानेर 7.7, चूरू 9.8, धौलपुर 10.4, जालौर, 10.1, सिरोही 7.3, फतेहपुर सीकर 9.9, करौली 10.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
  • मंगलवार को कोटा, बारां, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, जयपुर, करौली, दौसा और आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। न्यूनतम तापमान में दो से पांच फीसदी की बढोतरी दर्ज की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews