
Rajasthan Weather Alert Today: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही आज रविवार से राजस्थान के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश में बादल छाएंगे और पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।राजस्थान मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले दो दिनों में जयपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर और अजमेर संभाग में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है।वही अलवर, भरतपुर, दौसा, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है ।
राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो आज रविवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से उदयपुर, कोटा संभाग में हल्की बारिश होने का अनुमान है। रविवार को कोटा, उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और 8 जिलों में रविवार को घना कोहरा छाए रहने के चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल 2-3 दिन तक मौसम यूही बना रहेगा। 10 जनवरी के बाद फिर मौसम में बदलाव आएगा और तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। लगातार बढ़ती सर्दी, शीतलहर और कोहरे के चलते प्रदेश के कई जिलों में 14 जनवरी तक कक्षा 8वीं तक स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है, वही 9वीं से 12वीं के स्कूल टाइम में बदलाव किया गया है।
सोमवार के लिए बारिश का ऑरेंज येलो अलर्ट जारी
राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के असर से 8-9 जनवरी को जयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर संभाग में भी बारिश होने की संभावना है।इस दौरान मावठे के साथ कही कही ओलावृष्टी (Hailstorm) की भी आशंका है।9 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 10 जनवरी के बाद से मौसम के शुष्क रहने से सर्दी में और तेजी आएगी और शीतलहर के साथ कई जिलों में कोल्ड डे की भी स्थिति बन सकती है। इधर, आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग ने सर्दी के सितम से बचने के लिए विभागीय एवं जिला स्तर पर जरूरी कदम उठाने के लिए एडवाइजरी जारी की है।
अगले 24 घंटे के लिए इन जिलों में ऑरेंज येलो अलर्ट
- जयपुर,अजमेर,अलवर,बांसवाड़ा,बांरा,भरतपुर,भीलवाड़ा,बूंदी,चित्तौड़गढ़,दौसा, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर,सीकर,सिरोही, टोंक जिले के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
- झुंझुनू, सीकर, उदयपुर, जोधपुर, नागौर, पाली जिले के लिए येलो अलर्ट ।
- अलवर,भरतपुर,दौसा, झुंझुनू, करौली, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में कोल्ड डे और घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
- सोमवार 8 जनवरी को अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ, दौसा, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, जालौर, जोधपुर, नागौर और पाली में मेघ गर्जन, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

