Rajasthan Weather : 24 घंटे में फिर बिगड़ेगा मौसम! 3 संभागों में बादल-बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज आंधी, पढ़े IMD का नया अपडेट

प्रदेश में अगले दो दिनों के लिए बारिश और तेज रफ्तार हवा की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं ।
up weather TODAY

Rajasthan Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 24  घंटों में मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसके असर से दक्षिण-पूर्वी भागों में बादल छाने के साथ जयपुर,अजमेर एवं कोटा संभागों में मेघगर्जन, आंधी और बारिश होने की संभावना है। 5 अप्रैल को बाड़मेर, जैसलमेर व आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है.

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, गुरूवार अप्रैल को मेघगर्जन व तेज हवाओं (40-50Kmph) के साथ पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। बाड़मेर, जैसलमेर क्षेत्र में 5 अप्रैल से तापमान में वृद्धि व हीटवेव का दौर देखने को मिलेगा। आने वाले 3 से 4 दिनों में राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। अप्रैल माह में राज्य के दक्षिणी भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक व अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है।

गुरूवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में बादल व हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।गुरुवार 3 अप्रैल प्रदेश के 14 जिलों में अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक तेज अंधड़, बारिश के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

पिछले 48 घंटों में राज्य के अधिकांश भागों में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पाली और फतेहपुर सीकर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews