Rajasthan Weather : 48 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, आज इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें IMD का नया अपडेट- अपने शहर का हाल

पश्चिमी राजस्थान में आंधी वर्षा की गतिविधियों में 12 मई से कमी व पूर्वी राजस्थान में आंधी वर्षा की गतिविधियों में 13 मई से कमी होने की संभावना है, आगामी 5 दिन उष्ण लहर की संभावना नहीं है।
Weather Update

Rajasthan Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार सोमवार को प्रदेशभर में बादल बारिश की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद वर्षा की गतिविधियों में कमी आएगी और फिर तापमान में बढोतरी होने लगेगी।

13-14 मई से तापमान में 3 से 5 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।फिलहाल लू चलने की कोई संभावना नहीं है।आज रविवार को 25 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ आंधी (40-50 Kmph) चलने की संभावना है ।

रविवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जालौर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर में येलो अलर्ट जारी हुआ है।

राजस्थान मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

राज्य के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन दोपहर बाद कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में 13 मई से व पूर्वी राजस्थान में 14 मई से अधिकांश स्थानों पर आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने लगेगी।आगामी दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 15 मई को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री दर्ज होने व हीटवेव का नया दौर शुरू होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • पूर्वी राजस्थान में कही-कही मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई।
  • पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा।
  • सर्वाधिक वर्षा सहाड़ा भीलवाड़ा में 16.0 मि.मी. दर्ज की गई।
  • सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम) दर्ज किया गया।
  • सर्वाधिक न्यूनतम तापमान बाड़मेर में 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • अधिकांश भागों में हर्वा में आद्रता की औसत मात्रा 24 से 88 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews