Rajasthan Weather: रविवार से दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, बारिश के भी आसार, आज 1 दर्जन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update Today : राजस्थान के मौसम में आज शनिवार से बदलाव देखने को मिलने वाला है।आज एक दर्जन जिलों में घने कोहरे के अलावा कई क्षेत्रों में बादल छाने की भी संभावना जताई गई है। वही रविवार को एक नया पश्चिमी विॆक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे वातावरण में नमी बढ़ेगी और कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है।आज प्रदेश के उदयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के जिलों में बादल छा सकते है, वही 1 जनवरी तक उदयपुर, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, बारां और कोटा जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।

आज इन जिलों में छाएंगे बादल, कोहरे का भी अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज शनिवार शाम से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखना शुरू हो जाएगा। आज 30 दिसंबर शनिवार को प्रदेश के उदयपुर, भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग के कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। आज शनिवार को धौलपुर और हनुमानगढ़ के साथ चूरू, झुंझुनूं, करौली और भरतपुर में ना कोहरा छाए रहने की भी चेतावनी जारी की गई है।इसके चलते आगामी दो दिन में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।राजस्थान में कोटा-भरतपुर संभाग में 31 दिसंबर को बारिश के आसार हैं।

पश्चिमी विक्षोभ का असर, 31-1 को बारिश के आसार

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक,  रविवार को 31 दिसंबर से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिससे मौसम में बदलाव आएगा। 30 दिसंबर को एक दर्जन जिलों में बादल छाने का अनुमान है और फिर 31 दिसंबर को पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग में और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है, वही एक जनवरी को भी जयपुर उदयपुर, कोटा, बीकानेर , अजमेर और भरतपुर में बारिश होने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • शेखावाटी इलाके में फतेहपुर और माउंट आबू सहित दक्षिण राजस्थान में कोहरा छाया रहा।
  • शुक्रवार सुबह जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, टोंक, बूंदी ,बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, सीकर, चूरू में कोहरा छाया रहा।
  • माउंट आबू, फतेहपुर और चूरू सबसे ठंडे स्थान रहे।
  • माउंट आबू के पहाड़ी क्षेत्र में तापमान 1.5 डिसे, फतेहपुर में 3.5 डिग्री सेल्सियस और चूरू में 9.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews