
Rakhi Sawant lodged FIR against husband Adil Durrani : राखी सावंत ने अपने पति आदिल दुर्रानी के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आदिल को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस मामले में राखी का एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कह रही हैं कि ‘आदिल मुझसे मिलने मेरे घर आए थे और पुलिस ने उनको अरेस्ट कर लिया है क्योंकि मैंने उनपर FIR किया है। मैं ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंच रही हूं।’
राखी ने लगाया आरोप
इस आडियो में राखी कह रही हैं कि ‘ ये कोई नाटक नहीं है..मेरी जिंदगी खराब की है उसने। मुझे मारा है, मेरा पैसा लूटा है। कुरान पर हाथ रखकर भी उसने मेरे साथ चीटिंग की है। मैं मीडिया से गुहार लगाती हूं सच्चाई का साथ दो..सारे सबूत मैंने तुम्हें दिए हैं।’ इस मामले में पुलिस ने आदिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 406- 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। अभिनेत्री राखी सावंत ने आदिल के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उनसे पैसे और गहने लेने के आरोप सहित कुछ और बातें भी कही गई हैं। हाल ही में राखी की मां का निधन हुआ है। इसी दौरान वो अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चाओं में रही हैं।
जारी किया ऑडियो
राखी ने पिछले दिनों कहा था कि आदिल उन्हें धोखा दे रहे हैं और उनका किसी और के साथ अफेयर है। उन्होने कहा कि जब वो बिग बॉस मराठी में थी तो आदिल ने पीठ पीछे उनके साथ धोखा किया। इसके कुछ समय बाद उनका बयान आया कि अब आदिल वापिस आ गए हैं और उनके बीच सब ठीक है। लेकिन एक बार फिर उन्होने आदिल पर छल करने का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होने उस लड़की का नाम भी जाहिर कर दिया था और एक ऑडियो भी रिलीज हुआ था जिसमें राखी उस लड़की से बात कर रही हैं। अभी हाल ही में उन्होने कहा कि आदिल उन्हें छोड़कर जा चुके हैं। अब उन्होने आदिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और सोशल मीडिया पर ऑडियो जारी कर इसके बारे में जानकारी भी दी है। इसमें उन्होने काफी आरोप लगाए हैं और कहा है कि आदिल ने उनक जिंदगी खराब कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।
View this post on Instagram
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

