IAS Success Story : ग्रेजुएशन के बाद शुरू की UPSC की तैयारी, बिना कोचिंग के क्रैक की परीक्षा और बन गई अफसर

ias story

IAS Dikshita Joshi Success Story : संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं मानी जाती है। इस परीक्षा में हर साल लाखों उम्मीदवार शामिल होते है, जिसमें से कुछ ही उम्मीदवार कड़ी मेहनत और लगन से इसे क्वालीफाई कर सफल होते है और अफसर बनते है। आज आईएएस सक्सेस स्टोरी सेगमेंट में हम आपको बताने जा रहे है आईएएस दीक्षिता जोशी की कहानी, जो बिना कोचिंग के 58वीं रैंक के साथ आईएएस अफसर बनी।

जानिए आईएएस दीक्षिता जोशी की सक्सेस स्टोरी

  • IAS दीक्षिता जोशी उत्तराखंड के हल्द्वानी ज़िले की रहने वाली हैं। पिता आईके पांडे नैनीताल के  हॉस्पिटल में फार्मासिस्ट के तौर पर कार्यरत हैं और मां दीपा जोशी इंटर कॉलेज में हिंदी की लेक्चर हैं।
  • वह बचपन से ही पढ़ाई में तेज थीं,उन्होंने हल्द्वानी के आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल से 10वीं, 12वीं की पढ़ाई की है।
  • इसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन के लिए जीबी पंत विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया और फिर आईआईटी मंडी से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है।
  • इसके बाद उन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी और बिना कोचिंग के यूपीएससी परीक्षा क्लियर कर लिया। दीक्षिता ने यूपीएससी रिजल्ट 2022 में ऑल इंडिया रैंक 58 हासिल की है।इसके साथ ही उनका आईएएस ऑफिसर बनने का सपना साकार हुआ है।
  • दीक्षिता ने एक इंटरव्यू में यूपीएससी परीक्षा क्रैक करने के टिप्स देते हुए कहा कि असफलता से कभी घबराना नहीं चाहिए। यूपीएससी क्रैक करने के लिए अपनी एकाग्रता को कतई भंग ना होने दें, NCERT की किताबों से तैयारी करें और नोट्स जरूर बनाएं।

क्या आप जानते है एक आईएएस अफसर को कितनी मिलती है सैलरी

  1. IAS ऑफिसर उच्च श्रेणी के अधिकारी होते हैं, जिन्हें सातवें वेतनमान के तहत सैलरी दी जाती है।
  2. एक IAS ऑफिसर की सैलरी 56,100 रुपए महीने से लेकर 2,25,000 तक होती है।
  3. सभी भत्ते मिलाकर एक आईएएस अधिकारी को शुरुआती दिनों में कुल 1 लाख रुपये प्रतिमाह से ज्यादा सैलरी मिलती है
  4. स्वास्थ, आवास, यात्रा समेत कई तरह की सुविधाओं के लिए पैसा भत्ते के रूप में दिया जाता है।
  5. अलग-अलग पे-बैंड के हिसाब से अन्य लग्जरी सुविधाएं भी मिलती हैं।
  6. बेसिक सैलरी के अलावा डियरनेस अलाउंस (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), सब्सिडाइज्ड बिल, मेडिकल अलाउंस और कन्वेंस अलाउंस दी मिलती है।
  7. पे-बैंड के आधार पर एक आईएएस अधिकारी को घर, सिक्योरिटी, कुक और अन्य स्टाफ समेत कई सुविधाएं भी मिलती हैं।
  8. आने-जाने के लिए गाड़ी और ड्राइवर की भी सुविधा दी जाती है।पोस्टिंग के दौरान कहीं जाने पर ट्रैवल अलाउंस के अलावा वहां सरकारी घर भी दिया जाता है।
  9. मुफ्त में या फिर अधिक सब्सिडी पर बिजली और टेलिफोनिक सेवाएं मिलती है।

नोट- यह सारी जानकारी विभिन्न माध्यमों/स्त्रोतों से जुटाई गई है, इसमें बदलाव भी हो सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews