Reasi Terrorist Attack : रियासी में हुए आतंकी हमले में हुआ बड़ा खुलासा, लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर अबु हमजा भी हमले में था शामिल, सामने आई तस्वीर

Reasi Terrorist Attack : रियासी जिले में हुए आतंकी हमले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर अबु हमजा भी इस हमले में शामिल था। जानकारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज से मिली तस्वीरों में आतंकियों की पहचान की गई है।
Reasi Terrorist Attack : रियासी में हुए आतंकी हमले में हुआ बड़ा खुलासा, लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर अबु हमजा भी हमले में था शामिल, सामने आई तस्वीर

Reasi Terrorist Attack : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में हुए आतंकी हमले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल चार आतंकियों के एक समूह ने श्रद्धालुओं की बस पर हमला किया था, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर अबु हमजा शामिल था। आपको बता दें कि यह हमला नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से करीब दो घंटे पहले किया गया था। वहीं इस हमले ने पूरे क्षेत्र में आतंक का माहौल पैदा कर दिया है।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए आतंकी:

दरअसल आतंकियों ने इंसास राइफल से बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जानकारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज से मिली तस्वीरों में आतंकियों की पहचान की गई है। इस हमले में अबु हमजा और उसके साथी शामिल थे। जानकारी दे दें कि अबु हमजा राजोरी, थानामंडी और सूरनकोट इलाके में हुए आतंकी हमले भी शामिल रहा हैं। हालांकि यह फुटेज आतंकी हमलों के बाद की घटनाओं का महत्वपूर्ण सबूत है, जिससे हमलावरों की पहचान हो सकी है।

सूचना के अनुसार रियासी जिले के कंडा क्षेत्र में रविवार शाम को आतंकियों ने श्रद्धालुओं की बस पर हमला किया। इस हमले में नौ लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन अब इस हमले के पीछे अबु हमजा और उसके साथियों की संलिप्तता का खुलासा हुआ है। इससे यह साफ हो रहा है कि आतंकी एक बार फिर जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद की आग में झोंकने की कोशिश कर रहे हैं।

शुरू होने वाली है अमरनाथ यात्रा:

दरअसल इस हमले से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना दिया है। आपको बता दें कि जल्द ही अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है और इसके बाद बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी की यात्रा भी पुंछ में शुरू हो जाएगी। इन यात्राओं में अधिकतर श्रद्धालु अन्य राज्यों से आते हैं। आतंकियों का यह हमला आगामी यात्राओं पर भी खलल डाल सकता है। हालांकि सुरक्षा बल इसको लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है।

हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पुलिस और सेना के जवान हमलावरों की तलाश में जुट गए हैं। सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया जा रहा है ताकि आगे कोई भी अप्रिय घटना न हो। रियासी में हुए आतंकी हमले ने एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद के खतरे में डाल दिया है। लश्कर के टॉप कमांडर अबु हमजा की संलिप्तता इस हमले को और गंभीर बनाती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews