School Holidays 2025 : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, अवकाश घोषित, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लाभ

मध्य प्रदेश में हीटवेव के चलते कई जिलों के स्कूलों का समय बदल दिया गया है वही कई राज्यों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। आईए जानते है किस राज्य में कब तक स्कूल बंद रहेंगे और कब खुलेंगे..........
School Holiday 2026

School Holiday 2025 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। परीक्षाओं के खत्म होने और हीटवेव चलने के बाद अब अलग अलग राज्यों ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान करना शुरू कर दिया है।

जिन राज्यों में मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी और अप्रैल महीने में स्कूल लग रहे है उनके समय में बदलाव किया गया है।इसके अलावा अप्रैल महीने में दूसरे व चौथे शनिवार के साथ  रविवार गुड फ्राइडे  और परशुराम जयंती के चलते अलग अलग राज्यों के स्कूलों में अवकाश रहने वाला है।

School Summer Vacation states

  • मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 1 मई से 15 जून तक छात्रों के लिए और 1 मई से 31 मई तक शिक्षकों के लिए ग्रीष्म कालीन अवकाश घोषित किया गया हैं।यह छुट्टियां राज्य में सभी प्राइवेट एवं सरकारी स्कूलों पर एक साथ लागू होगा।
  • दिल्ली के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 11 मई से शुरू होंगी और 30 जून को खत्म होंगी। हालांकि, शिक्षकों को 28 जून से स्कूलों में रिपोर्ट करना होगा।
  • झारखंड शिक्षा विभाग के जारी वार्षिक कैलेंडर के मुताबिक, इस बार गर्मी की छुट्टियां 22 मई से शुरू होकर 4 जून 2025 तक रहेंगी। पहले यह छुट्टियां 2 जून तक ही निर्धारित थीं, लेकिन भीषण गर्मी और लू को देखते हुए छुट्टियों को दो दिन और बढ़ा दिया गया है।
  • तमिलनाडु में कक्षा 1 से 5वीं तक का 22 अप्रैल से 1 जून, कक्षा 6 से 9वीं तक 25 अप्रैल से 1 जून और कक्षा 10वीं के छात्रों का समर वेकेशन 15 अप्रैल से 1 जून तक चलेगा।
  • हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में इस बार समर वेकेशन 12 जुलाई से 12 अगस्त तक 32 दिन रहेगा। पहले 22 जून से 29 जुलाई तक 38 दिन का होता था। अप्रैल की 4 छुट्टियां बंद कर दी गई हैं, इसकी जगह 1 से लेकर 8 जून तक समर ब्रेक मिलेगा। नालागढ़, फतेहपुर, नगरोटा सूरियां, इंदौरा, पौंटा साहिब, कालाअंब और ऊना जिला के स्कूलों में 1 से 30 जून तक 30 दिन समर हॉलिडे होगा।

उत्तर प्रदेश में गर्मी की छुट्टी/ समर कैंप

  • उत्तर प्रदेश में 18 मई 2025 से सभी सरकारी व मान्यता प्राप्त स्कूल बंद हो सकते हैं।छुट्टियां 15 जून 2025 तक चलेंगी।यानी कि बच्चों को कुल 28 दिन की गर्मियों की छुट्टी मिलेगी। हालांकि उत्‍तर प्रदेश के परिषदीय स्‍कूलों में  20 मई से 15 जून के बीच बच्‍चों के लिए समर कैंप लगाए जाएंगे। इसमें बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई के साथ साथ कई विधाएं सिखाई जाएंगी।
  • समर कैंप के दौरान फाउंडेशनल लिट्रेसी और न्यूमेरेसी (एफएलएन)पर आधारित एक्‍टिविटीज , स्‍किल्‍स, योग, खेलकूद, विज्ञान-तकनीक आधारित प्रयोग, कला-सांस्कृतिक आदि के बारे में बच्‍चों को जानकारी दी जाएगी।
  • कैंप रोजाना सुबह डेढ़ घंटे तक आयोजित किए जाएंगे, जिसकी जिम्‍मेदारी शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षकों की होगी। कैंप में बच्चों को सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन के लिए गुड़ की चिक्की, बाजरे का लड्डू, रामदाना लड्डू, गुड़-चना और लैया पट्टी उपलब्‍ध कराई जाएगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews