
Employees Medical Facility/Loksabha Election : छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के बाद अब बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने लोकसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के हित में अहम निर्णय लिया है। इसके तहत चुनाव कर्मियों को सभी अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिलेगा, इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश जारी कर दिए है।
इन अस्पतालों में मिलेगी इलाज की सुविधा, स्वास्थ्य विभाग के ये निर्देश जारी
इसके तहत प्रदेश सभी सदर अस्पतालों के साथ अनुमंडलीय अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सातों दिन 24 घंटे इलाज की सुविधा मिलेगी।स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश में स्पष्ट किया है कि संबंधित अस्पतालों में जो कर्मी हैं उन्हें चुनाव के दौरान अवकाश देय नहीं होगा। न ही कर्मी चुनाव के दौरान जिले से बाहर नहीं जा सकेंगे।अस्पतालों को भी पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाएं और आक्सीजन रखने की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।
छत्तीसगढ़ के इन कर्मचारियों अधिकारियों को भी मिलेगी मेडिकल सुविधा
- लोकसभा आम निर्वाचन – 2024 के लिए निर्वाचन कार्य में नियोजित छत्तीसगढ़ के अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य के समस्त शासकीय चिकित्सालयों में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य के शासकीय अस्पतालों में आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं होने अथवा आपातकालीन स्थिति के लिए अधिकारी-कर्मचारी राजधानी रायपुर के 3 ( श्री बालाजी अस्पताल मोवा, श्री नारायणा अस्पताल देवेन्द्र नगर , रामकृष्ण केयर अस्पताल पचपेड़ी नाका ) तथा राज्य के बाहर 2 निजी अस्पतालों (हैदराबाद स्थित केयर हॉस्पिटल तथा विशाखापट्टनम स्थित अपोलो अस्पताल) में अपना इलाज करा सकेंगे।
- अगर जिले के शासकीय चिकित्सालयों में सुविधा उपलब्ध ना हो तो जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य नोडल एजेंसी, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा इन चिकित्सालयों में रिफर किए जाएंगे।
पश्चिम बंगाल के कर्मचारियों को भी कैशलेस मेडिकल ट्रीटमेंट स्कीम का लाभ
- जानकारी के अनुसार, बंगाल सरकार ने भी चुनाव की ड्यूटी करने वाले सरकारी कर्मचारियों को वेस्ट बंगाल हेल्थ फॉर ऑल इम्प्लोइज एंड पेंशनर्स कैशलेस मेडिकल ट्रीटमेंट स्कीम का लाभ दे्ने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रत्येक मतदान कर्मियाें के साथ-साथ स्टेट आर्म पुलिस, राज्य पुलिस, कोलकाता पुलिस व होमगार्ड को भी इसका लाभ मिलेगा। चुनाव के लिए बस या किसी प्रकार का वाहन लिया गया है और इसके चालकों को भी इसकी सुविधा मिलेगी।
- इसके अलावा चुनाव आयोग के कहने पर बंगाल सरकार लोकसभा चुनाव की ड्यूटी करने आने वाले केंद्रीय बलों के सभी जवानों (बीमार पड़ने, घायल होने अथवा किसी दुर्घटना का शिकार होने पर ) को मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं देने का फैसला किया है। इन कर्मचारियों को राज्य सरकार की ‘कैशलेस मेडिकल ट्रीटमेंट स्कीम’ के दायरे में लाया जाएगा। इसका सारा खर्च बंगाल प्रशासन वहन करेगा।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

