इन कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, राज्य सरकार ने जारी की 174 करोड़ रुपये की राशि, जल्द खाते में आएगा वेतन का पैसा

employees news

Employees Salary Payment : उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नौ स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेजों के कर्मचारियों के वेतन के लिए 174 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है।यह धनराशि बीते अगस्त से लेकर अगले वर्ष मार्च तक वेतन देने के लिए इन मेडिकल कॉलेजों को दी गई है।

महानिदेशालय ने लिखा था राज्य शासन को पत्र

दरअसल, लंबे समय से कॉलेजों के कर्मचारी वेतन की मांग कर रहे थे, इसको लेकर वे कई बार सरकार और प्रशासन से गुहार भी लगा चुके थे, वही हाल ही में अगस्त में चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय की ओर से उत्तर प्रदेश शासन को इस संबंध में एक पत्र लिखा गया था और राशि जल्द जारी करने की भी मांग की गई थी, जिसे 8 महीने के इंतजार के बाद राज्य की योगी सरकार ने पूरी कर दिया है।

इन कॉलेजों के कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

राज्य सरकार ने नौ स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेजों  कर्मचारियों को वेतन देने के लिए राज्य आकस्मिकता निधि के माध्यम से 174 करोड़ रुपये राशि जारी कर की है।इस राशि का लाभ एटा, हरदोई, प्रतापगढ़, फतेहपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, गाजीपुर, मीरजापुर और जौनपुर के मेडिकल कॉलेजों के कर्मचारियों को मिलेगा। संभावना जताई जा रही है कि इस महीने कर्मचारियों को उनके खाते में वेतन की राशि जारी कर दी जाएगी। राशि जारी होने के बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews