कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, वेतन-मानदेय भुगतान पर अपडेट, अब समय पर मिलेगी सैलरी, जारी हुए ये निर्देश

आयुक्त ने निर्देश दिए है कि कर्मियों को हर हाल में महीने के 07 तारीख से पहले वेतन का भुगतान करना होगा। साथ ही कर्मियों के बैंक अकाउंट में एजेंसी के अकाउंट से ट्रांसफर की गयी राशि की पूरी जानकारी भी बैंक से सत्यापित करवाकर ऑफिस में जमा करना होगी।
employee news

Employees News

MMC Employees Salary Payment 2024: बिहार के मुजफ्फरपुर नगर निगम के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सैलरी के भुगतान को लेकर नगर आयुक्त नवीन कुमार ने सख्त निर्देश दिए है।उन्होंने निर्देश दिए है कि निगम में आउटसोर्सिंग पर ऑफिस के साथ सफाई और जलापूर्ति कार्यों में लगे कर्मियों को हर हाल में महीने के 07 तारीख से पहले वेतन-मानदेय का भुगतान करना होगा। अगर ऐसा नही किया गया तो निगम द्वारा एजेंसियों पर कार्रवाई की जाएगी।

एमएमसी के कर्मियों को हर महीने की 7 तारीख को मिले वेतन

प्रभात खबर के अनुसार, नगर आयुक्त ने निर्देश दिए है कि मुजफ्फरपुर नगर निगम में आउटसोर्सिंग पर ऑफिस के साथ सफाई व जलापूर्ति कार्य के लिए उपलब्ध कराये गये कर्मियों को हर हाल में महीने के 07 तारीख से पहले वेतन का भुगतान करना होगा। साथ ही साक्ष्य के तौर पर कर्मियों के बैंक अकाउंट में एजेंसी के अकाउंट से ट्रांसफर की गयी राशि की पूरी जानकारी भी बैंक से सत्यापित करवाकर ऑफिस में जमा करनी पड़ेगा। ऐसा नहीं करने वाली एजेंसियों पर नगर निगम कार्रवाई करेगी।इसके अलावा कर्मियों की हाजिरी बायोमेट्रिक तरीके से बनाने का निर्देश दिया है।

कर्मचारियों की सैलरी में अब नहीं होगी देरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लुधियाना नगर निगम के कर्मचारियों की सैलरी में देरी के चलते कमिश्नर ने फैसला किया है कि अगर सैलरी के बिल बनाने में लापरवाही बरती जाती है तो क्लर्क को 2 महीने की तनख्वाह नहीं मिलेगी। कमिश्नर ने सभी ब्रांचों को आदेश दिया गया है कि कर्मचारियों की सैलरी के बिल बनाकर ही महीने की 7 तारीख तक अकाउंट ब्रांच में भेजना यकीनी बनाया जाए।बावजूद इसके अगर किसी क्लर्क ने सैलरी के बिल बनाकर 7 तारीख तक अकाऊंट ब्रांच में न भेजे तो उसकी 2 महीने की तनख्वाह नहीं मिलेगी।

शिक्षकों-कर्मियों को भी 5 तारीख तक मिलेगा वेतन

  • नगर निगम के अलावा बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने भी सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी और कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश दिए है कि हर महीने की सैलरी का भुगतान 1 से 5 तारीख के बीच किया जाए। इसको लेकर प्रत्येक महीने की 20 तारीख से लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी जाए।
  • सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से शिक्षकों के वेतन विपत्र को 25 तारीख तक जिला में मंगवा लिया जाए और फिर 29 से 30 तारीख तक सभी शिक्षकों के वेतन के लिए एडवाइज को बैंक में जमा कर दिया जाए, ताकि हर महीने की पहली तारीख को शिक्षकों को वेतन मिल सके। लापरवाही पर DEO और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी( स्थापना) के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews