सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, जल्द होगा वेतन का भुगतान, सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश जारी

employees news

Employees Salary : कश्मीर संभाग के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। अपनी ड्यूटी फिर से ज्वाइन कर पीएम पैकेज के तहत आने वाले और अन्य अल्पसंख्यक कर्मचारियों को जल्द वेतन जारी किया जाएगा। इस संबंध में उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव कार्यालय के माध्यम से सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश दिए हैं।

जम्मू कश्मीर सचिवालय ने मुख्य सचिव के कार्यालय से सभी विभाग प्रमुखों को प्रधानमंत्री पैकेज के तहत आने वाले कर्मचारियों और अन्य अल्पसंख्यक कर्मचारियों का वेतन जारी करने का निर्देश दिए है। आदेश के अनुसार, केवल उन लोगों का वेतन जारी किया जाएगा जो काम पर वापस लौट आए हैं और काम फिर से शुरू कर चुके हैं, धरने पर बैठे सरकारी कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं किया जाएगा।

महाशिवरात्रि से पहले मिलेगा वेतन

मुख्य सचिव के विशेष सचिव को भेजे पत्र में राजभवन कार्यालय ने उन्हें सभी संबंधित एचओडी को निर्देश देने के लिए कहा है। इसमें कहा गया है कि बिना किसी अंतराल के महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए वेतन जारी किया जाए।संभावना है कि इसी हफ्ते सभी कर्मचारियों को वेतन की राशि जारी कर दी जाएगी।

ये है पूरा मामला

दरअसल, लक्षित हत्याओं से उपजे हालात के बीच प्रधानमंत्री पैकेज के तहत नियुक्त कश्मीरी पंडित कर्मचारियों समेत अन्य अल्पसंख्यक कर्मचारी घाटी छोड़कर जम्मू आ गए थे, जिसके बाद इन कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया था। वही नवंबर में सरकारी कर्मचारी कश्मीरी पंडितों ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के बयान पर नाराजगी जाहिर की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि कर्मचारी अगर काम पर नहीं लौटते हैं, तो उन्हें वेतन नहीं दे सकते, उन्होंने घाटी में तैनात कश्मीरी पंडित सरकारी कर्मचारियों और जम्मू क्षेत्र के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के कर्मचारियों का वेतन जारी करने से इनकार कर दिया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews